Sunday, February 8

History OF WPL: इस समय विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं अब इस टूर्नामेंट के 15वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हरा दिया था। इसके चलते हुए दिल्ली की टीम ने आरसीबी टीम के विजयी अभियान को भी रोक दिया था। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम केवल 109 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में दिल्ली की टीम ने केवल 15.4 ओवर में अपने 3 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इसके अलावा यह आरसीबी टीम का WPL के इतिहास का सबसे छोटा टीम स्कोर भी रहा है। आइए आरसीबी टीम के अन्य छोटे टीम स्कोर्स पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. 109/10 बनाम दिल्ली कैपिटल्स : साल 2026 :-

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 सीजन का 15वां मैच दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी। इस मैच में आरसीबी के सलामी बल्लेबाजों ने 36 रन जोड़े थे। इसके बाद उनकी बल्लेबाजी काफी लड़खड़ा गई थी। इसके चलते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में केवल 109 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Royal Challengers Bangalore women cricket team
Royal Challengers Bangalore women cricket team

तब इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने 38 रन और राधा यादव ने 18 रन की पारी खेली थी। वहीं उस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। इस मैच में अपनी टीम के लिए गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट लेकर आरसीबी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उस मैच को 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

2. 125/9 बनाम मुंबई इंडियंस : साल 2023 :-

WPL के इतिहास में आरसीबी की टीम का पिछला सबसे कम स्कोर 9 विकेट खोकर 125 रन का रहा था। वहीं यह स्कोर उन्होंने साल 2023 में मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाया था। इस मैच में आरसीबी की बल्लेबाज एलिस पेरी ने 23 गेंदों में 29 रनों की अच्छी पारी खेली थी।

Royal Challengers Bangalore women's cricket team
Royal Challengers Bangalore women’s cricket team

जबकि अन्य बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी अपनी टीम के लिए 29 रनों की पारी खेलकर आरसीबी की टीम को 100 रन के पार पहुंचाया था। जबकि उनके अलावा आरसीबी टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने 24 रन बनाए थे। इसके बाद उस मैच को मुंबई इंडियंस की टीम ने 21 गेंदें शेष रहते हुए 4 विकेट से जीत लिया था।

3. 125/7 बनाम गुजरात जायंट्स : साल 2025 :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम ने पिछले संस्करण 2025 में गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते 125 रन बनाए थे। इस मैच में आरसीबी की टीम की तरफ से बल्लेबाज कनिका आहूजा ने अपनी टीम के लिए 27 गेंदों पर महत्वपूर्ण 33 रन न बनाए थे।

Royal Challengers Bangalore women's cricket team
Royal Challengers Bangalore women’s cricket team

वहीं इस मैच में उन्होंने अपनी टीम के इतने रन नहीं बनाए होते तो तब आरसीबी टीम का स्कोर इससे कम ही होता। उनके अलावा आरसीबी टीम के लिए राघवी बिष्ट (22) और जॉर्जिया वेयरहम (20*) ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली थी। लेकिन इसके बाद गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से उस मैच को जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version