Wednesday, June 24

Aryaman Birla: आर्यमन विक्रम बिड़ला को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। क्यूंकि वह कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं और अब टीम के बोर्डरूम के सबसे अहम चेहरा बन कर उभरे हैं। इस समय सबसे दिलचस्प बात यह है कि आर्यमन बिड़ला का क्रिकेट करियर बहुत लंबा नहीं रहा है।

इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत से ठीक तीन दिन पहले हमें क्रिकेट जगत में एक बड़ा धमाका देखने को मिला है। क्यूंकि आरसीबी की टीम बिक कर अब नए मालिकों के हाथों में चली गई है। इसके चलते हुए अब यह फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इसके चलते हुए अब इस ऐतिहासिक डील ने न केवल आईपीएल की आर्थिक ताकत को नई ऊंचाई दी है बल्कि टीम के नेतृत्व में भी बड़ा बदलाव कर दिया है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने खरीदी आरसीबी टीम :-

RCB Team
RCB Team

इस बीच अब करीब 16705 करोड़ रुपये (1.78 अरब डॉलर) में हुई इस डील के अनुसार यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने इस टीम की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। वहीं इस खरीद में आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी शामिल रही है। इसके चलते हुए अब आरसीबी की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है।

जानिए कौन हैं आर्यमन बिड़ला :-

इस ऐतिहासिक डील के साथ ही आर्यमन विक्रम बिड़ला को आरसीबी टीम का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। क्यूंकि वह कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं और अब टीम के बोर्डरूम के सबसे अहम चेहरा बन गए हैं।

Aryaman Vikram Birla
Aryaman Vikram Birla

इस समय सबसे दिलचस्प बात यह है कि आर्यमन का क्रिकेट करियर बहुत लंबा नहीं रहा है। लेकिन अब वह उसी लीग की एक बड़ी टीम के मालिकाना ढांचे का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे जिसमें वह खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू भी नहीं कर पाए थे।

आईपीएल में किस टीम का हिस्सा थे आर्यमान :-

इसके अलावा साल 2018 के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आर्यमन बिड़ला को उनके बेस प्राइज 30 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन तब पूरे आईपीएल सीजन में उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

Aryaman Vikram Birla
Aryaman Vikram Birla

क्यूंकि तब वह पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रहे थे। इसके बाद अब ठीक आठ साल बाद वह आरसीबी जैसे बड़े ब्रांड का चेयरमैन बन चुके हैं। क्यूंकि तब इस टीम ने उनको नहीं खरीदा था। वहीं तब उनकी 20 साल ही थी। लेकिन आज वह 28 साल के हो चुके हैं।

आइए जानें कैसा रहा है आर्यमन का क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर :-

इसके अलावा तब आईपीएल में मौका नहीं मिलने के बाद आर्यमन ने साल 2019 में क्रिकेट के खेल को ही अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने पारिवारिक बिजनेस में कदम रखा था। तब शायद ही किसी ने ऐसा सोचा होगा कि आने वाले सालों में वह आईपीएल की सबसे महंगी टीम के मालिक बन जाएंगे।

Aryaman Vikram Birla
Aryaman Vikram Birla

वहीं इस दौरान उन्होंने ई-कॉमर्स, रिटेल और स्टार्टअप सेक्टर में सक्रिय भूमिका निभाई और आदित्य बिड़ला ग्रुप के बिजनेस विस्तार में अपना बड़ा योगदान भी दिया। इसके अलावा अब आरसीबी टीम के नए चेयरमैन के रूप में उनकी यह नई पारी काफी अहम मानी जा रही है।

आइए जानें कैसा रहा है आर्यमन का क्रिकेट करियर :-

आर्यमन बिड़ला ने मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। इसके अलावा वह आरसीबी के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार के साथ ओपनिंग भी कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2017-18 के रणजी सीजन और विजय हजारे ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था।

Aryaman Vikram Birla
Aryaman Vikram Birla

इसके चलते हुए इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आर्यमान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 9 मैचों में खेलते हुए 414 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से हमें एक शतक और एक अर्धशतक भी देखने को मिला है। जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट में खेले गए 4 मैचों में उनके बल्ले से केवल 36 रन ही आए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version