Tuesday, June 16

PSL 2026 से अब तक 9 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। वो अब IPL में खेलते हुए दिखेंगे।

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग है और सभी खिलाड़ियों का इसमें खेलने का सपना होता है। लेकिन टीमें सीमित हैं, जिसके चलते लिमिटेड खिलाड़ियों को मौका मिल पाता है। जो खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खरीदे जाते हैं, वे पीएसएल में चले जाते हैं।

हालांकि, अगर उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में मौका मिलता है तो वे पाकिस्तान सुपर लीग बीच में भी छोड़कर आ जाते हैं। इस सीजन भी ऐसा देखने को मिल रहा है कि कुछ प्लेयर पीएसएल छोड़कर आईपीएल में खेलने के लिए आ गए हैं।

भले ही उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में साइन किया गया है, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने आईपीएल में खेलने की हामी भर दी है। तो चलिए जानते हैं कि अब तक कितने खिलाड़ियों ने पीएसएल 2026 छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया है।

पीएसएल 2026 से बाहर हुए 9 प्लेयर्स

पीएसएल 2026 में अब तक 9 खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है और अब वो आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी जेक फ्रेजर-मैकगर्क और तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन शामिल हैं। वहीं अफ़गानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज, जिन्हें पेशावर जाल्मी ने लिया था, उन्होंने भी छोड़ दिया है।

जबकि, वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज गुडाकेश मोती, जो लाहौर कलंदर्स की टीम में थे, उन्होंने भी छोड़ दिया है। वहीं ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़र्बानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़कर केकेआर की तरफ से खेलने का निर्णय लिया है।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन हैदराबाद किंग्समैन की टीम में थे, लेकिन अब वो पीएसएल 2026 में नहीं खेलेंगे। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स और श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने भी अपना नाम वापस ले लिया है।

PSL 2026 से बाहर होने वाले खिलाड़ी

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (पेशावर जाल्मी)

गुडाकेश मोती (लाहौर कलंदर्स)

ब्लेसिंग मुज़ारबानी (इस्लामाबाद यूनाइटेड)

ओटनील बार्टमैन (हैदराबाद किंग्समेन)

टाइमल मिल्स (पेशावर जाल्मी)

स्पेंसर जॉनसन (क्वेटा ग्लेडियेटर्स)

जॉनसन चार्ल्स (कराची किंग्स)

जेक फ़्रेज़र मैकगर्क (रावलपिंडी पिंडिज़)

दासुन शनाका (लाहौर कलंदर्स)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version