Thursday, June 11

IPL2026: सीएसके की दूसरी जीत के साथ ही अब आईपीएल 2026 की अंक तालिका एक बार फिर से बदल गई है।क्यूंकि इस मैच में सीएसके की टीम ने अपना दूसरा मैच जीता है। इसके बाद उन्होंने अंक तालिका में छलांग लगा दी है। वहीं इस बीच अगर केकेआर की बात करें तो उसका हाल तो इस समय बहुत खराब है।

इसके चलते हुए यह टीम अब आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। क्यूंकि इस टीम को अभी तक आईपीएल 2026 के सीजन में एक भी जीत नहीं मिली है। इसके अलावा एमआई की टीम को भी अंक तालिका में नुकसान हुआ है। इसके अलावा आइए आईपीएल के 22 मैचों के बाद अंक तालिका का हाल भी एक बार जान लेते हैं।

अंक तालिका में टॉप पर बरकरार है आरआर टीम :-

आईपीएल 2026 के सीजन में अभी तक आरआर की टीम का जलवा देखने के लिए मिल रहा है। क्यूंकि इस सीजन में आरआर की टीम ने अभी तक पांच में से चार मैच जीतकर आठ अंक हासिल कर लिए हैं। वहीं इस दौरान यह टीम केवल एक ही मैच हारी है। इसके चलते हुए यह टीम पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए है।

rajsthan royals
rajsthan royals

इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम चार मैचों में तीन जीत के साथ कुल सात अंक के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। इस बीच अगर आरसीबी टीम की बात करें तो उसके अभी तक चार मैच में से तीन में जीत हासिल की है। इसके चलते हुए वह कुल छह अंक के साथ तीसरे नंबर है। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पांच मैच खेलने के बाद केवल 2 ही मैच जीत पाई है। इसके चलते हुए अब यह टीम चार अंक के साथ चौथे नंबर पर आ गई है।

इस समय पांच टीमों के पास बराबर हैं चार-चार अंक :-

इस बीच अगर अंक तालिका और जीते हुए मैचों पर नजर डालें तो हमें पता चलता है कि कुल मिलाकर इस समय कुल पांच टीमें ऐसी हैं जिनके पास चार अंक हैं। वहीं इस समय नेट रन रेट के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बाजी मार ली है।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

इसलिए ही तो यह टीम अब टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। इसके बाद अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स नंबर 5, गुजरात टाइटंस नंबर 6 और एलएसजी की टीम नंबर 7 पर मौजूद है। इसके अलावा सीएसके की टीम ने अपनी दूसरी जीत के साथ ही अंक तालिका में छलांग लगाई है। इसके चलते हुए अब यह टीम अंक तालिका में नंबर 8 पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस टीम को हुआ नुकसान :-

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इसके अलावा अब चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के अंक तालिका में छलांग लगाने से सीधा सीधा नुकसान मुंबई इंडियंस को हुआ है। वहीं इस समय उसने अभी तक चार मैच खेलकर केवल एक ही जीता है। इसके चलते हुए अभी यह टीम नौवें नंबर पर पहुंच गई है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

इसके अलावा अगर अब केकेआर टीम की बात करें तो इस टीम का हाल अभी काफी खराब है। इसके अलावा अभी तक केकेआर की टीम ने कुल पांच मैच खेल लिए हैं। जबकि इस टीम ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। लेकिन उनको एक अंक मैच रद्द होने के चलते मिला था। वहीं इस टीम का नेट रन रेट भी काफी खराब है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version