IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम पहले ही मैदान पर लगातार हार का सामना कर रही है, साथ ही अब कप्तान अजिंक्य रहाणे की एक गलती ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं।

मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बाद बीसीसीआई ने धीमी ओवर गति के कारण रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आईपीएल के नियमों के मुताबिक, इस सीजन में केकेआर की यह पहली गलती थी, इसलिए कप्तान को सिर्फ जुर्माना भरकर ही छोड़ दिया गया।

हार का सिलसिला, KKR परेशान

नियमों के हिसाब से अगर इस तरह की गलती सीजन में तीन बार होती है, तो कप्तान पर एक मैच का बैन भी लग सकता है। KKR के लिए यह एक चेतावनी की तरह है, क्योंकि टीम पहले ही अपने प्रमुख गेंदबाजों की चोट और खराब फॉर्म से परेशान है।

ऐसे मुश्किल समय में टीम अपने कप्तान के निलंबन का जोखिम बिल्कुल नहीं लेना चाहेगी। अब रहाणे के सामने दोहरी चुनौती है, एक तरफ टीम को जीत दिलाना और दूसरी तरफ दिए गए समय के अंदर ओवर पूरे करने का दबाव संभालना।

यह भी पढ़े: कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? उम्र, इंस्टाग्राम, पेशा, नेट वर्थ और अन्य जानकारी

KKR की हार का सिलसिला जारी

अगर मैदान पर प्रदर्शन की बात करें, तो केकेआर के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। चेन्नई के खिलाफ 32 रनों की हार के साथ कोलकाता इस साल की पहली टीम बन गई, जो 200 से कम का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई। हैरानी की बात यह रही कि जिस मैच में गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन दिखाते हुए सीएसके को बड़े स्कोर से रोका, वहीं बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोलकाता की टीम शुरुआती पांच मैचों में एक में भी जीत नहीं दर्ज कर पायी है।

यह भी पढ़े: http://Sakib Hussain Biography: साकिब हुसैन कौन हैं? उम्र, करियर, आँकड़े और IPL 2026 डेब्यू की पूरी कहानी

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version