Samreen Kaur biography: IPL 2026 के रोमांच के बीच पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट किया जिसके बाद से एक तस्वीर लगातार वायरल हो रही और ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि अर्शदीप इस समय एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं।
समरीन कौर कौन हैं?
समरीन कौर एक उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, इन्होने ने मुख्य रूप से पंजाबी और हिंदी इंडस्ट्रीज में भी काम किया है, जिनमें फिल्में, वेब सीरीज़ और वीडियो सॉन्ग में भी काम कर चुकी हैं। समरीन का जन्म 1999 में हुआ था और उनका पालन-पोषण जम्मू और कश्मीर में हुआ। वह एक शैक्षणिक और व्यावसायिक परिवार से आती हैं, क्योंकि उनकी माँ कॉलेज में प्रोफेसर हैं साथ ही उनके पिता शैक्षिक सामग्री के क्षेत्र में व्यवासय चलाते हैं।
समरीन कौर की व्यक्तिगत जानकारी (Samreen Kaur personal information)
- पूरा नाम: समरीन कौर
- जन्म: 7 सितंबर 1999
- हाइट: 5 फीट 7 इंच
- वज़न: 55 किलोग्राम
- जन्मस्थल: भारत
- राष्ट्रीयता: भारतीय
- वर्तमान पता: जम्मू और कश्मीर
- शिक्षा: B.com सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, पुणे
- रिश्ते की स्थिति: अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड
- इंस्टाग्राम: @samrenekaur__
- भाषा: हिंदी, अंग्रेजी
- पेशा: अभिनेत्री, मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
- राशि: ज्ञात नहीं
- धर्म: सिख धर्म
- नेट वर्थ: 1.5- 2 करोड़
IPL के दौरान मैदान पर समरीन की मौजूदगी ने मचाई हलचल
समरीन कौर को आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के कई मैचों में स्टैंड्स से टीम को चीयर करते हुए नज़र आयी हैं। उनकी बार-बार स्टेडियम में मौजूदगी के बाद से फैंस, अर्शदीप के साथ उनके रिश्ते की अटकले भी लगा रहे हैं।

वायरल फोटो और विडियो के बावजूद, अर्शदीप सिंह और समरीन कौर दोनों ने अभी तक इस पर कोई ऑफिसियल बयान अभी तक नहीं दिया है। इस बात को लेकर जब तक इन दोनों की तरफ से हां या ना नहीं कहा जाता है। तब तक यह खबर महज एक सोशल मीडिया रूमर्ड तक ही सिमित है।
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर
समरीन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और अपनी खूबसूरत पर्सनैलिटी व कैमरे के सामने प्रदर्शन की वजह से उन्होंने जल्द ही अपनी खास पहचान बना ली है। उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया और इसके बाद धीरे-धीरे एक्टिंग और म्यूजिक वीडियोज की दुनिया में भी अपना कदम रख रही हैं।

समरीन कौर हाल ही में भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस ने दोनों की शेयर की गई तस्वीरों में समानताएं नोटिस की हैं, जिसके बाद ये खबर तेजी से वायरल हो गई। हाल ही में दोनों एक साथ देखे गए थे।
समरीन कौर की कुल संपत्ति
समरीन की कुल संपत्ति करीब 1.5- 2 करोड़ रुपये आस-पास है। वह हर प्रोजेक्ट के लिए लगभग 5 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 44 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिसकी वजह से वह फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के साथ स्पॉन्सरशिप और डिजिटल कोलैबोरेशन के जरिए भी अच्छी कमाई करती हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







