Sunday, February 8

T20 World Cup 2026 New Zealand Team Full Schedule: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया था। न्यूज़ीलैंड इस टूर्नामेंट की काफी कंसिस्टेंट टीम हैं। बाइलेट्रल सीरीज में वो कैसा भी खेले लेकिन जैसे ही आईसीसी इवेंट आते हैं वो अपना गेम अप करके नॉकऑउट में जगह बना लेते हैं लेकिन बड़े मैचों में हाथ पाँव फूलने की आदत की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ता हैं।

न्यूज़ीलैंड को अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ करनी हैं जबकि उन्हें अपना आखिरी लीग मैच 17 फरवरी को कनाडा के खिलाफ चेन्नई में ही खेलना हैं। यहाँ हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में में न्यूज़ीलैंड टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।

कब खेलने हैं न्यूज़ीलैंड टीम को टी20 वर्ल्ड कप में मैच

Full Schedule Of New Zealand In T20 World Cup 2026
Full Schedule Of New Zealand In T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूज़ीलैंड टीम को लीग स्टेज में 4 मैच खेलने हैं। न्यूज़ीलैंड टीम अगर सुपर 8 स्टेज में क्वालीफाई करती हैं तो उनको अपना पहला मुकाबला 21 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना हैं। यह मैच कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जायेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड का रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड की टीम आईसीसी इवेंट में काफी अच्छा खेलती हैं लेकिन जैसे ही बड़े मैच आते हैं उनके हाथ पांव फूल जाते हैं और अहम मौकों पर चौक कर देते हैं जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ता हैं।

कीवी टीम अब तक एक बार भी टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब नहीं जीत पाई हैं। कई बार वो सेमीफाइनल में भी गई और एक बार फाइनल में भी जगह बनाई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।

न्यूज़ीलैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 46 मुकाबले खेले हैं जिसमें 25 मैचों में जीत दर्ज की और 19 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 2 मैच टाई रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूज़ीलैंड टीम के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

ये है टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूज़ीलैंड टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल

08 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 11:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड (चेन्नई)

10 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 03:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड (चेन्नई)

14 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे न्यूज़ीलैंड बनाम नेपाल (अहमदाबाद)

17 फरवरी 2026 (ग्रुप A), सुबह 11:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम इटली (चेन्नई)

21 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान (कोलोंबो)

25 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका (कोलोंबो)

27 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड (कोलोंबो)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकऑउट मैचों का शेड्यूल

4 मार्च (सेमीफाइनल 1), शाम 07:00 बजे- (कोलोंबो/ कोलकता)

5 मार्च सेमीफाइनल 2), शाम 07:00 बजे- (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

8 मार्च (फाइनल), शाम 07:00 बजे- (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version