Friday, March 20

T20 World Cup 2026 में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच ग्रुप स्टेज का एक मैच कोलकाता के इडेन गार्डंस स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज को 35 रनों से जीत मिली, जिसमें रोमारियो शेफर्ड ने एक ही ओवर में हैट्रिक के साथ चार विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ वह अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले आठवें गेंदबाज बन गए हैं। नीचे हम आपको टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में हैट्रिक लेने वाले सभी गेंदबाजों की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं।

ये है T20 World Cup इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट

1. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) बनाम बांग्लादेश, 2007

इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 2007  के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। उन्होंने उस मैच में शाकिब अल हसन, मशरफे मुर्तजा और आलोक कपाली का लगातार तीन गेंदों पर विकेट लेकर अपना हैट्रिक पूरा किया था।

2. कर्टिस कैम्फर (आयरलैंड) बनाम नीदरलैंड, 2021

आयरलैंड के फ़ास्ट बॉलिंग आलराउंडर कर्टिस कैम्फर ने 14 सालों बाद टी20वर्ल्ड कप का दूसरा हैट्रिक लिया था। उन्होंने T20 World Cup 2021 में नीदरलैंड के खिलाफ दुबई में खेले गए मुकाबले में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेने का कारनामा किया था।

कैम्फर ने उस मैच में कॉलिन एकरमैन, रियान टेन डोस्कॉटे और स्कॉट एडवर्ड्स का लगातार विकेट लेकर हैट्रिक पूरा किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने रुलोफ़ वैन डर मर्व को भी पवेलियन भेज दिया।

 3. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2021

श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने T20 World Cup 2021 में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के सामने हैट्रिक ली थी, लेकिन वह उस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके थे। उन्होंने शारजाह में खेले गए एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम, तत्कालीन कप्तान टेम्बा बवुमा और ड्वेन प्रिटोरियस को लगातार तीन गेंदों पर आउट करके हैट्रिक पूरी की थी।

4. कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) बनाम इंग्लैंड, 2021

दक्षिण अफ़्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार हैट्रिक लेकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। शारजाह में खेले गए उस मैच में 190 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए अंतिम ओवर में 14 रनों की दरकार थी। रबाडा उस मैच में पहले 3 ओवरों में 45 रन खर्च कर चुके थे, लेकिन वह अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए।

रबाडा ने आते ही पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट लेकर न सिर्फ हैट्रिक पूरा किया, बल्कि अपनी टीम को एक अच्छी जीत भी दिलाई थी। उन्होंने अपनी हैट्रिक के दौरान क्रिस वोक्स, ऑयन मॉर्गन और क्रिस जॉर्डन को अपना शिकार बनाया था।

5. कार्तिक मयप्पन (यूएई) बनाम श्रीलंका, 2022

यूएई के स्पिनर कार्तिक मयप्पन ने T20 World Cup 2022 में श्रीलंका के सामने हैट्रिक ली थी और किसी एसोसिएट नेशन की तरफ से यह कारनामा करने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए थे। उन्होंने जीलॉन्ग में खेले गए मैच में श्रीलंका के भानुका राजपक्षे, चरित असलंका और तत्कालीन कप्तान दसुन शनाका को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया था। हालाँकि, उनकी यह हैट्रिक उनके टीम को जीत नहीं दिला साकी थी।

6. जोशुआ लिटिल (आयरलैंड) बनाम न्यूजीलैंड, 2022

आयरिश पेसर जोशुआ लिटिल ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में न्यूजीलैंड के सामने हैट्रिक ली थी, लेकिन उस मुकाबले में उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी थी। लिटिल ने उस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, जेम्स नीशम और मिशेल सेंटनर को लगातार तीन गेंदों पर पवेलियन भेजा था।

7. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम बांग्लादेश और बनाम अफगानिस्तान, 2024

पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार दो मैचों में हैट्रिक लिया था। कमिंस ने सुपर 8 स्टेज में बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगा में और अफगानिस्तान के खिलाफ अगले ही मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लिया था।

8. रोमारियो शेफर्ड (भारत) बनाम स्कॉटलैंड, 2026*

T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप C मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में 182 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम मात्र 145 रनों पर ही सिमट गई। इस दौरान रोमारियो शेफर्ड ने 17वें ओवर में हैट्रिक ली।

यह भी पढ़ें: WI vs SCO T20 World Cup 2026: रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक से वेस्टइंडीज को मिली 35 रनों से जीत

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version