T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 का संस्करण 7 फरवरी से खेला जाने वाला है। वहीं इस क्रिकेट के खेल में अच्छे बल्लेबाज मैच जिताते हैं और अच्छे गेंदबाज टूर्नामेंट को। इसके अलावा अभी तक टी-20 विश्व कप के इतिहास में कुछ गेंदबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों को विश्व विजेता बनाने में अहम रोल निभाया है।

इसके अलावा साल 2024 में खेले गए इसके पिछले संस्करण को भारतीय टीम ने जीता था। तब उनकी उस खिताबी जीत में उनके स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही थी। इस आगामी संस्करण से पहले आइए टी-20 विश्व कप में उन गेंदबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं जिन्होंने 6 से कम की इकॉनमी रेट से 25+ विकेट लिए हैं।

1. जसप्रीत बुमराह :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक टी-20 विश्व कप के तीन 3 संस्करणों ( 2016, 2021 और 2024 ) में खेला है। इसके अलावा वह साल 2022 के संस्करण में अपनी पीठ की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इस भारतीय तेज गेंदबाज ने अभी तक टूर्नामेंट में 18 मैचों में खेलते हुए 14.30 की शानदार गेंदबाजी औसत से 26 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 5.44 की रही है। वहीं उनकी यह इकॉनमी रेट कम से कम 25 विश्व कप विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे अच्छी भी है।

2. ट्रेंट बोल्ट :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए काफी शानदार गेंदबाजी की है। वहीं इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक 18 मैचों में खेलते हुए 12.50 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 34 विकेट लिए हैं।

Trent Boult
Trent Boult

जबकि इस बीच उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 5.93 की रही थी। इसके अलावा उनका इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है। इसक चलते हुए वह विश्व कप के इतिहास में टिम साउथी (36) के बाद कीवी टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

3. एनरिक नोर्खिया :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया का नाम आता है। वहीं इस मौजूदा समय यह यह तेज गेंदबाज अपनी तेज गति के लिए काफी मशहूर हैं। क्यूंकि उन्होंने अभी तक टी-20 विश्व कप में कुल 19 मैचों में खेलते हुए 11.40 की शानदार गेंदबाजी औसत और 5.55 की इकॉनमी रेट के साथ 35 विकेट लिए हैं।

Anrich Nortje
image source via getty images

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा उन्होंने साल 2024 में खेले गए पिछले संस्करण में 9 मैचों में 13.40 की गेंदबाजी औसत के साथ 15 विकेट लिए थे। लेकिन तब उनकी टीम इस मेगा टूर्नामेंट की उपविजेता रही थी।

4. वनिंदू हसरंगा :-

इस सूची में चौथे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा का नाम आता है। क्यूंकि इस श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 19 मैचों की इतनी ही पारियों में खेलते हुए 11.72 की शानदार गेंदबाज औसत से 37 विकेट चटकाए हैं।

Vanindu Hasaranga
Vanindu Hasaranga

इस दौरान उनकी इकॉनमी 6 की रही है। जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। जबकि साल 2024 में खेले गए पिछले संस्करण में उन्होंने 3 मैच खेले थे। तब उन्होंने 13.16 की गेंदबाजी औसत और 6.97 की इकॉनमी रेट के साथ 6 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version