T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2024 के खिताब को भारतीय क्रिकेट टीम ने जीतकर अपने नाम किया था। इसके अलावा इस मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने ऐसी पारियां भी खेली हैं जिन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को बहुत हैरान किया है।
इस बीच कुछ दबाव के बड़े मुकाबलों में जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब कुछ बल्लेबाजों ने रन बनाकर इतिहास रच दिया था। वहीं इस बार टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत आगामी 7 फरवरी से होने वाली है। जबकि इस बार यह टूर्नामेंट 10वीं बार खेला जाएगा। आइए अब ऐसे में इस मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. ब्रेडन मैकुलम : 123 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रेडन मैकुलम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2012 के संस्करण में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ श्रीलंका के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में 123 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

उस मैच में उनकी यह शतकीय पारी केवल 58 गेंदों पर आई थी। वहीं उस मैच में उनके बल्ले से हमें 11 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि इस मैच में उन्होंने 212.06 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। इसके चलते हुए उस मैच में कीवी टीम को 59 रन से जीत मिली थी।
2. क्रिस गेल : 117 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेलते हुए केवल 57 गेंदों पर ही 117 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली थी।

उस मैच में हमें उनके बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के भी देखने को मिले थे। उस मैच में उन्होंने 205.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। वहीं इस मैच में उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी उनकी टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
3. एलेक्स हेल्स : 116 रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2014 के टी-20 विश्व कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 64 गेंदों में नाबाद रहते हुए 116 रन की शतकीय पारी खेली थी।

उस मैच में उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि इस मैच में उन्होंने 181.25 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। इसके चलते हुए उस मैच में इंग्लैंड की टीम को 6 विकेट से शानदार जीत मिली थी।
4. अहमद शहजाद : 111 रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2014 के ही संस्करण में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 62 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 111 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

जबकि इस पारी में हमें उनके बल्ले से 10 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं इस मैच में उन्होंने 179.03 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। इसके चलते हुए तब उस मैच को पाकिस्तान की टीम ने 50 रनों से जीत लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






