Saturday, February 7

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक कई बार टी-20 विश्व कप के इतिहास में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को काफी हैरान किया है। तभी तो इस बड़े मंच पर खेले गए मैचों में कई बात टीम इंडिया ने ऐसे विशाल स्कोर भी बनाए हैं, जिसके चलते हुए तब उनकी विरोधी टीमों ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे।

उस समय उनके ये स्कोर सिर्फ रन ही नहीं बल्कि भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक सोच और ताकत को भी दर्शाते थे। आइए अब ऐसे में टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. साल 2007 : 218 रन :-

साल 2007 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गौतम गंभीर ने 41 गेंदों में 58 रन बनाए थे।

Virender Sehwag
Virender Sehwag

जबकि अन्य भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी 52 गेंदों में 68 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा तब युवराज सिंह ने भी केवल 16 ही गेंद पर 58 रन जड़ दिए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए तब भारतीय टीम ने वह मैच 18 रन से जीत लिया था।

2. साल 2021 : 210 रन :-

साल 2021 के टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने केवल 47 गेंद पर ही ताबड़तोड़ 74 रनों की पारी खेली थी।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

उनके अलावा इस मैच ऋषभ पंत ने 13 गेंद में 27 रन और हार्दिक पांड्या ने 35 रन बनाए थे। जबकि उसी मैच में केएल राहुल के बल्ले से भी 69 रनों की पारी देखने को मिली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 144 रन ही बना पाई थी।

3.साल 2024 : 205 रन :-

साल 2024 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके अलावा यह टीम इंडिया के विश्व कप इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी। तब उनके दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने केवल 41 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

उनकी इस पारी में हमें उनके बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले थे। इसके बाद भारतीय टीम के इन रनों के जवाब में कंगारू टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 181 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए टीम इंडिया को इस मैच में 24 रन से जीत भी मिली थी।

4. साल 2024 : 196 रन :-

साल 2024 के ही टी-20 विश्व कप में खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

वहीं उस मैच में भारतीय टीम की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली थी। जबकि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से 37 रन आए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम भी अपने 8 विकेट के नुकसान पर केवल 146 रन तक ही पहुंच पाई थी। इसके बाद उस मैच में भारतीय टीम को 50 रन की शानदार जीत मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version