Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान न जाने के भारत सरकार के फैसले का समर्थन किया है। इसके आगे उन्होंने कहा है कि इस तरह के मामलों में हमको भारत सरकार के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

वहीं अब अगर भारत सरकार ने पाकिस्तान न जाने का फैसला किया है तो हमको इस पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। वहीं अब हम आपको बता देना चाहते है कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है।
Champions Trophy 2025 हमें भारत के निर्णय का सम्मान करना चाहिए :-
इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले पर कपिल ने कहा है कि, “इस तरह के फैसले के विषय पर हमारी राय मायने नहीं रखती है। क्यूंकि कुछ चीजें व्यक्तिगत पसंद से ऊपर होती हैं। वहीं एक बार हमारे देश ने जो निर्णय ले लिया तो हम सभी को उसका पालन करना चाहिए।”

इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि, “यह हमारी सरकार की ही जिम्मेदारी है। इसके अलावा अगर हमारी सरकार कहती है कि सब ठीक है तो ठीक है। इसके लिए हमको अपनी राय नहीं देनी चाहिए। क्यूंकि देश के निर्णय पर हमारी राय कोई मायने नहीं रखती है।”
Champions Trophy 2025 का मामला :-
अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का आयोजन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाला है। क्यूंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाल देते हुए (Champions Trophy 2025) पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया है।

वहीं इसके अलावा उन्होंने अपने सभी मैच दुबई में कराने की मांग की है। लेकिन ऐसे में अभी तक इस (Champions Trophy 2025) टूर्नामेंट का शेड्यूल तक भी जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा बीसीसीआई का रुख लंबे समय से भारत सरकार के फैसलों का पालन करने वाला रहा है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








