SAFF Women’s Championship 2026: दक्षिण एशिया के बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 से पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा अब एक बार फिर से पाकिस्तान ने सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 से अपना नाम वापस लेकर खेल में राजनीति की एंट्री कर दी है। इसके चलते हुए अब यह टूर्नामेंट केवल छह टीमों के साथ होगा। जबकि अब पाकिस्तान महिला टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं इस बार भारत और बांग्लादेश की टीम खिताब की प्रबल दावेदार हैं।

सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 से पाकिस्तान ने लिया नाम वापस :-

Pakistan Women Football Team
Pakistan Women Football Team

दक्षिण एशिया के बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 से पाकिस्तान ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा इस बार पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्तों के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट 25 मई से छह जून तक गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

अब छह टीमों के साथ होगा टूर्नामेंट :-

Indian Women Football Team
Indian Women Football Team

पाकिस्तान महिला फुटबॉल टीम के हटने के बाद अब इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें ही हिस्सा लेने वाली हैं। वहीं अब इन टीमों में भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव की टीम शामिल हैं। इसके अलावा इस बार ढाका में हुए ड्रॉ में इन टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। इसके चलते हुए अब इस प्रतियोगिता का रोमांच बरकरार रहेगा।

पाकिस्तान महिला फुटबॉल को लगा बड़ा झटका :-

Pakistan Women Football Team
Pakistan Women Football Team

इस टूर्नामेंट से हटने के उनके फैसले को अब पाकिस्तान महिला फुटबॉल के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। क्यूंकि अभी हाल के वर्षों में टीम धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी टीम वापसी कर रही थी। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में उनके पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका माना जा रहा था। लेकिन अब एक बार फिर से राजनीतिक तनाव ने खेल पर अपना असर साला है और इन खिलाड़ियों का यह मंच भी छिन गया है।

इससे पहले भी ऐसे निर्णय ले चुका है पाकिस्तान :-

Pakistan Women Football Team
Pakistan Women Football Team

इसके अलावा यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत में होने वाले किसी खेल आयोजन से दूरी बनाई है। क्यूंकि इससे पहले भी पाकिस्तान ने पुरुष जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप और एशिया कप में अपनी टीम को भारत में खेलने के लिए नहीं भेजा था। इसके अलावा अब उनकी यह लगातार बढ़ती प्रवृत्ति दर्शाती है कि खेल और राजनीति का टकराव दक्षिण एशिया में अभी भी जारी है।

इस टूर्नामेंट में भारत और बांग्लादेश पर रहेंगी नजरें :-

Indian Women Football Team
Indian Women Football Team

भारत की महिला फुटबॉल टीम अभी तक इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है। क्यूंकि भारतीय महिला टीम ने इस खिताब को पांच बार जीता है। जबकि बांग्लादेश की महिला फुटबॉल टीम ने इस टूर्नामेंट के पिछले दो संस्करण (2022 और 2024) अपने नाम किए हैं। इसके चलते हुए अब ऐसे में इस बार भी इन दोनों देशों की टीमों पर ही सभी की नजरें रहने वाली हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version