Wednesday, March 11

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 0-3 से करारी हार के बाद जेसन गिलेस्पी को व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद (Aaqib Javed) को अंतरिम आधार पर हेड कोच बनाया गया है।

बता दें कि, जावेद को हाल ही में राष्ट्रीय टीम का चीफ सलेक्टर बनाया गया था। सलेक्शन पैनल में आते ही उन्होंने कई कड़े फैसले लिए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली गई सीरीज के दूसरे मैच में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का फैसला शामिल था।

आकिब के कड़े फैसलों के चलते दूसरे टेस्ट मैच में कामरान गुलाम ने डेब्यू करते हुए पहली पारी में शतक जड़ा। इसके अलावा, साजिद खान और नोमान अली ने वापसी करते हुए पाकिस्तान को अगले दोनों मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। साजिद और नोमान दोनों ने मिलकर दो टेस्ट मैचों में 39 विकेट चटकाए, जिसके चलते उनकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से शानदार जीत भी दर्ज की।

खबरों की मानें तो, जावेद ने पाकिस्तान का सलेक्टर रहते हुए रणनीतियां बनाने, पिच को स्पिन फ्रेंडली बनाने और प्लेइंग इलेवन चुनने में भी अपना पूरा हस्तक्षेप किया, जिसके चलते टीम को सफलता भी मिली। इसी को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें गैरी कर्स्टन के हटने पर गिलेस्पी द्वारा संभाले जा रहे हेड कोच के पद को अंतरिम आधार पर देने का फैसला किया।

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के अंत तक अंतरिम हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे आकिब जावेद

Aaqib Javed
Aaqib Javed
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अंत तक अंतरिम आधार पर पाकिस्तान पुरुष टीम के व्हाइट-बॉल कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह पिछले एक साल में वह टीम के व्हाइट-बॉल कोच का पद संभालने वाले पांचवें व्यक्ति होंगे।
PCB ने सोमवार को घोषणा की कि वह स्थायी व्हाइट-बॉल हेड कोच की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसका लक्ष्य 19 फरवरी से 9 मार्च तक खेले जाने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अंत तक नियुक्ति पूरी करना है।
पाकिस्तान के वाइट-बॉल कोच का पद गैरी कर्स्टन द्वारा वनडे में टीम की अगुआई करने से पहले ही खाली कर दिया गया था, जिसके बाद टीम के रेड-बॉल कोच जेसन गिलेस्पी को अस्थायी रूप से वह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गिलेस्पी के नेतृत्व में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 जीत हासिल की।
गौरतलब हो कि, आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान का शेड्यूल काफी व्यस्त है। इसीलिए, जावेद के हेड कोच रहते हुए पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच और दक्षिण अफ्रीका में इतने ही मैच खेलने होंगे। इसके बाद उन्हें घरेलू सरजमीं पर एक त्रिकोणीय सीरीज खेलना है, जिसमें न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल होंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version