Friday, March 13

Champions Trophy 2025, IND vs PAKआईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

पाकिस्तान की टीम मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी विजेता है, लेकिन इस टूर्नामेंट में उसकी शुरुआत हार के साथ हुई है, जिससे यह मुकाबला उनके लिए करो या मरो की स्थिति में बन चुका है। दूसरी ओर, भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है और इस मैच को जीतकर प्लेऑफ़ की टिकट कटा लेगी।

पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला

Champions Trophy 2025, IND vs PAK
Champions Trophy 2025, IND vs PAK/Getty Images

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी में बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। होस्ट नेशन को पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड ने चारों खाने चित कर 60 रन से हरा दिया। इसी के साथ अब पाकिस्तान के लिए भारत के सामने जीतना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ यह मुकाबला हार जाता है तो वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगा।

पाकिस्तान को हराकर लगभग सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा भारत

India vs Pakistan (Champions Trophy 2025)
India vs Pakistan (Champions Trophy 2025)/Getty Images

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज शानदार अंदाज में किया है। उन्होंने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ अगर अब भारतीय टीम पाकिस्तान को भी हरा देती है तो वह तकरीबन सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान और विकेटकीपर), तैय्यब ताहिर, सलमान आगा, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version