Champions Trophy 2025, IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।
पाकिस्तान की टीम मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी विजेता है, लेकिन इस टूर्नामेंट में उसकी शुरुआत हार के साथ हुई है, जिससे यह मुकाबला उनके लिए करो या मरो की स्थिति में बन चुका है। दूसरी ओर, भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है और इस मैच को जीतकर प्लेऑफ़ की टिकट कटा लेगी।
पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी में बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। होस्ट नेशन को पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड ने चारों खाने चित कर 60 रन से हरा दिया। इसी के साथ अब पाकिस्तान के लिए भारत के सामने जीतना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ यह मुकाबला हार जाता है तो वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगा।
पाकिस्तान को हराकर लगभग सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा भारत

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज शानदार अंदाज में किया है। उन्होंने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ अगर अब भारतीय टीम पाकिस्तान को भी हरा देती है तो वह तकरीबन सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान और विकेटकीपर), तैय्यब ताहिर, सलमान आगा, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






