Thursday, March 19

ICC Champions Trophy 2025, ENG vs SA: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेटों से हरा दिया।

इसी जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप बी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, इंग्लैंड की इस शर्मनाक हार से अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीदों पर पानी भी फिर गया है।  

गलत साबित हुआ जोस बटलर का फैसला 

ICC Champions Trophy 2025, ENG vs SA
ICC Champions Trophy 2025, ENG vs SA/Getty Images

इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह निर्णय बिल्कुल गलत साबित हुआ और अफ़्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के सामने इंग्लैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह से धराशाई हो गई और पूरी टीम 38.2 ओवरों में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 

साउथ अफ्रीका ने दर्ज की आसान जीत 

ENG vs SA, Heinrich Klaasen
ENG vs SA, Heinrich Klaasen/Getty Images

इंग्लैंड के द्वारा दिए गए 180 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका की टीम ने सिर्फ 29.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से वैन डेर डुसेन ने 87 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 72 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली।

उनके अलावा टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरी क्लासेन ने 11 चौके की मदद से 56 गेंदों में ताबड़तोड़ 64 रनों की पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया। इस मुकाबले में बाएँ हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने भी 7 रनों का अहम योगदान दिया।   

मार्को यांसिन बनें प्लेयर ऑफ़ द मैच  

ICC Champions Trophy 2025, ENG vs SA
ICC Champions Trophy 2025, ENG vs SA/Getty Images

इस रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, खासकर मार्को यानसन ने अपनी घातक गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग अफर्ट से इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप को धवस्त कर दिया। उन्होंने अपने 7 ओवरों के स्पेल में 39 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए।

इसके आलावा उन्होंने फील्डिंग में भी 3 कैच पकड़कर टीम को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाजा गया। साउथ अफ्रीका के लिए अन्य गेंदबाजों में वियान मुल्डर ने (7.2 ओवर, 25 रन, 3 विकेट), (केशव महाराज 10 ओवर, 35 रन, 2 विकेट, 1 मेडन), कगिसो रबाडा और लुंगी एन्गिडी ने भी 1-1 विकेट हासिल किए।  

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version