Sunday, March 15

Champions Trophy 2025, IND vs AUS: दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमी फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी बार (कुल 5 वीं) फाइनल में पहुंची है। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिग्गज विराट कोहली ने 96 गेंदों में 5 चौके की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली। उनके इस उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी 

Champions Trophy 2025, IND vs AUS
Champions Trophy 2025, IND vs AUS/Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के 265 रनों के जबाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के रूप में भारत को पहला झटका लगा। हालांकि, रोहित शर्मा (29 गेंद, 28 रन) और विराट कोहली ने सूझबूझ के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन भारत को कप्तान के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा।

उसके बाद 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए श्रेयस अय्यर ने (62 गेंद, 45 रन) विराट कोहली (98 गेंद, 84 रन) के साथ पार्टनरशिप करके भारतीय टीम को संकट से निकाला।

अंत में हार्दिक और केएल राहुल ने खेली मैच जिताऊ पारी 

Champions Trophy 2025, IND vs AUS
IND vs AUS, KL Rahul/Getty Images

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर के अलावा केएल राहुल ने 34 गेंदों में 42 रन और हार्दिक पंड्या 24 गेंदों में 28 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। केएल ने छक्का लगाकर मैच फिनिश किया। टीम इंडिया अब अपना अगला मुकाबला 9 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम के साथ खेला जाएगा। 

विराट कोहली बनें प्लेयर ऑफ द मैच

भारत की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिग्गज विराट कोहली ने 96 गेंदों में 5 चौके की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली। उनके इस उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान स्टीव स्मिथ ने 96 गेंदों में 73 रन और एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियन टीम ने भारतीय टीम के सामने 264 रन बनाने में सफल हो पाई। अन्य बल्लेबाजों में ट्रेविस हेड ने 33 गेंदों में 39 रन, मार्नस लबुछाने ने 36 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। 

भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार पारी 

Champions Trophy 2025, IND vs AUS
Champions Trophy 2025, IND vs AUS/Getty Images

टॉस हारने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 265 रनों पर ऑलआउट कर दी। टीम की तरफ से सबसे सफल गेंदबाजों में मोहम्मद शामी ने अपने 10 ओवर की स्पेल में 48 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए तो वहीं वरुण चक्रवर्ती (10 ओवर, 49 रन) और रविंद्र जडेजा( 8 ओवर, 40 रन) ने 2-2 विकेट हासिल किए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version