Wednesday, February 18

Champions Trophy 2025, IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी राइवलरी में एक बार फिर रोहित शर्मा की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

टॉस के दौरान सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा और ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस हार के साथ ही रोहित शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले दूसरे कप्तान बने रोहित

IND vs AUS, Rohit Sharma
IND vs AUS, Rohit Sharma/Getty Images

वनडे क्रिकेट के इतिहास में रोहित शर्मा अब लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा हैं, जिन्होंने 1998 से 1999 के बीच लगातार 12 टॉस गंवाए थे।

पीटर बैरन की बराबरी की

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नीदरलैंड के कप्तान पीटर बैरन का नाम था, जिन्होंने मार्च 2011 से अगस्त 2013 तक 11 बार टॉस गंवाया था। अब रोहित शर्मा भी पीटर बैरन के बराबर पहुंच गए हैं और जल्द ही वह इस अनचाहे रिकॉर्ड में टॉप पर भी आ सकते हैं।

भारत कब-कब हारा है टॉस?

Champions Trophy 2025, IND vs AUS
Champions Trophy 2025, IND vs AUS/Getty Images

पहला मैच (20 फरवरी): भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

दूसरा मैच (23 फरवरी): भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई

तीसरा मैच (02 मार्च): भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

सेमीफाइनल (04 मार्च): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई

रोहित शर्मा वनडे में लगातार कब-कब टॉस हारे हैं?

Champions Trophy 2025, IND vs Aus
Champions Trophy 2025/Getty Images

23 नवंबर 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप 2023 फाइनल, अहमदाबाद

02 अगस्त 2024: भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे, कोलंबो (RPS)

04 अगस्त 2024: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा वनडे, कोलंबो (RPS)

07 अगस्त 2024: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा वनडे, कोलंबो (RPS)

06 फरवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे, नागपुर

09 फरवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा वनडे, कटक

12 फरवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा वनडे, अहमदाबाद

20 फरवरी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप स्टेज, दुबई

23 फरवरी 2025: भारत बनाम पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप स्टेज, दुबई

02 मार्च 2025: भारत बनाम न्यूजीलैंड, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप स्टेज, दुबई

04 मार्च 2025: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल, दुबई

भारतीय टीम हार चुकी है लगातार 14 मैचों में टॉस

भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल तक लगातार 14 मैचों में टॉस हार चुकी है। इस दौरान रोहित शर्मा लगातार 11 मैचों में और केएल राहुल को तीन लगातार मैचों में टॉस हारे हैं। राहुल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीनों वनडे मैचों में टॉस हार गए थे।

इन मैचों में लगातार टॉस हारी है टीम इंडिया

23 नवंबर 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप 2023 फाइनल, अहमदाबाद

02 अगस्त 2024: भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे, कोलंबो (RPS)

04 अगस्त 2024: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा वनडे, कोलंबो (RPS)

07 अगस्त 2024: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा वनडे, कोलंबो (RPS)

17 दिसंबर 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे, जोहान्सबर्ग

19 दिसंबर 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे, गेकेबरहा

21 दिसंबर 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे, पार्ल

06 फरवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे, नागपुर

09 फरवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा वनडे, कटक

12 फरवरी 2025: भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा वनडे, अहमदाबाद

20 फरवरी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप स्टेज, दुबई

23 फरवरी 2025: भारत बनाम पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप स्टेज, दुबई

02 मार्च 2025: भारत बनाम न्यूजीलैंड, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप स्टेज, दुबई

04 मार्च 2025: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल, दुबई

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version