Saturday, March 21

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने IPL 2026 ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा। यह पहली बार होगा जब वह आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे।

कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ऑस्ट्रेलिया के युवा और प्रतिभाशाली बैटिंग ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं। कम समय में तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके कोनोली को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है।

घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग में उनके लगातार प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचाया, जहां उन्होंने अलग-अलग भूमिकाओं में खुद को साबित किया है।

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

पूरा नाम: कूपर कोनोली

जन्म: 22 अगस्त 2003

जन्म स्थान: पर्थ, ऑस्ट्रेलिया

उम्र: 22 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स

भूमिका: बैटिंग ऑलराउंडर

टीमें: ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स, पर्थ स्कॉर्चर्स, पंजाब किंग्स

कूपर कोनोली का शुरुआती करियर

कूपर कोनोली को किशोरावस्था से ही ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए सितारों में गिना जाता रहा है। उन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी।

हालांकि, उन्हें असली पहचान 2022-23 बिग बैश लीग फाइनल में मिली, जहां उन्होंने अपने दूसरे ही T20 मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद से वह बड़े मौकों पर भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में देखे जाने लगे।

घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग

2023-24 शेफील्ड शील्ड फाइनल में कूपर कोनोली ने अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में 90 रन की पारी खेली। चोट के कारण उनका डेब्यू पहले नहीं हो पाया था, लेकिन मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभाव डाला।

बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी की और लगातार रन बनाए। 2024-25 सीजन में उन्होंने नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 50 से ज्यादा की औसत और तेज़ स्ट्राइक रेट के साथ प्रदर्शन किया।

कूपर कोनोली का अंतरराष्ट्रीय करियर

सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच कूपर कोनोली ने छह महीनों के अंदर टेस्ट, वनडे और T20I तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया। उन्होंने सितंबर 2024 में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर वनडे और T20I डेब्यू किया, जबकि उनका टेस्ट डेब्यू फरवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में में हुआ। हालांकि, श्रीलंका दौरे के लिए उनका टेस्ट चयन चौंकाने वाला माना गया, लेकिन चयन में उनकी लेफ्ट आर्म स्पिन और ऑलराउंड क्षमता को अहम कारण बताया गया।

चोट और वापसी

2024 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे मैच के दौरान अंगूठा टूटने के कारण कूपर कोनोली T20I सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग में वापसी की और प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे उनकी फिटनेस और फॉर्म दोनों साबित हुई।

खेलने की शैली

कूपर कोनोली बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी शैली शॉन मार्श से प्रभावित होकर विकसित की है। वह स्पिन और तेज़ गेंदबाजों दोनों के खिलाफ सहज नजर आते हैं। गेंदबाजी में वह स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन करते हैं और सफेद गेंद क्रिकेट में कंट्रोल्ड गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

IPL 2026 ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में बिके कूपर कोनोली

कूपर कोनोली की ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए पंजाब किंग्स में आईपीएल 2026 ऑक्शन में उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा। 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए कोनोली पर सबसे पहली बिडिंग कोलकाता नाइट राइडर्स ने की थी और फिर पंजाब किंग्स ने उन पर बोली लगानी शुरू की। हालांकि, दोनों के बीच बिडिंग वॉर ज्यादा देर तक नहीं चली, क्योंकि केकेआर 2.8 करोड़ की अपनी अधिकतम बोली पर आकर रूक गई थी।

कूपर कोनोली के करियर आंकड़े (Career Stats)

बल्लेबाजी और फील्डिंग

टेस्ट

मैच: 1 | रन: 4 | औसत: 4.00

वनडे

मैच: 8 | रन: 94 | औसत: 31.33 | सर्वाधिक स्कोर: 61*

T20I

मैच: 6 | रन: 13

फर्स्ट क्लास

मैच: 12 | रन: 780 | औसत: 45.88 | अर्धशतक: 9

T20

मैच: 36 | रन: 705 | औसत: 33.57

गेंदबाजी

वनडे

विकेट: 6 | सर्वश्रेष्ठ: 5/22 | औसत: 22.83

T20

विकेट: 13 | औसत: 26.76

बिग बैश लीग (BBL) में कूपर कोनोली के आँकड़े

मैच: 26

रन: 636

औसत: 39.75

स्ट्राइक रेट: 140.39

विकेट: 12

कूपर कोनोली की करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

लिस्ट A डेब्यू: क्वींसलैंड बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, 24 सितंबर 2023

फर्स्ट क्लास डेब्यू: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया, 21 मार्च 2024

T20 डेब्यू: ब्रिस्बेन हीट बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, 7 जनवरी 2023

वनडे डेब्यू: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 29 सितंबर 2024

T20I डेब्यू: स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 7 सितंबर 2024

टेस्ट डेब्यू: श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 6 फरवरी 2025

कूपर कोनोली ने कम समय में घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक तेज़ी से प्रगति की है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने की क्षमता के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का अहम ऑलराउंडर माना जा रहा है। आने वाले सालों में उनसे तीनों फॉर्मेट में लगातार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version