Sunday, February 15

Cricket Australia ने अफगानिस्तान के साथ किसी भी प्रकार की द्विपक्षीय सीरीज ना खेलने के फैसले को बरकरार रखा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरूवार को अपने एक बयान में अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज ना खेलने के अपने फैसले को बरकरार रखने की बात कही है। आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने उन पर पाखंड का आरोप लगाते हुए तीखी टिप्पणी की थी।

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार द्वारा महिला खेलों पर रोक लगाने के चलते उनके साथ किसी भी प्रकार की द्विपक्षीय सीरीज खेलने से साफ़ इनकार कर दिया है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट्स में वह लगातार एक-दूसरे के खिलाफ खेलते रहे हैं।

इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा, 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ था।

Cricket Australia vs Afghanistan
Australia vs Afghanistan

इसी को ध्यान में रखते हुए आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा था कि, यदि ऑस्ट्रेलिया कोई रुख अपनाना चाहता है तो उसे विश्व कप मैचों से भी हट जाना चाहिए।

उन्होंने डेली टेलीग्राफ़ अख़बार से कहा था, “अगर आप कोई राजनीतिक बयान देना चाहते हैं, तो उनके साथ वर्ल्ड कप में न खेलें।ज़रूर, इससे आपको सेमीफ़ाइनल में जगह गंवानी पड़ सकती है, लेकिन सिद्धांत तो सिद्धांत ही होते हैं। यह आधे-अधूरे सिद्धांत रखने के बारे में नहीं है।”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने बार्कले के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बोर्ड ने जो फैसला लिया है, उन्हें उस पर गर्व है।

बेयर्ड ने कहा:

हमने एक पोजीशन ले ली है और हम गर्व से उस जगह पर खड़े हैं, जहाँ हमें लगता है कि हमें खड़ा होना चाहिए। आप कई तरह की रेखाएँ खींच सकते हैं। हमने एक रेखा खींच ली है।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी20 सीरीज रद्द करते हुए कहा था कि, तालिबान शासित देश में महिलाओं की स्थिति खराब हो रही है। 2021 के बाद से यह तीसरी बार था जब ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के अलावा अफगानिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया था।

तालिबान की वापसी से पहले, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड महिलाओं के बीच खेल को बढ़ावा देने में धीरे-धीरे प्रगति कर रहा था और 2020 में उसने कुछ अर्ध-पेशेवर खिलाड़ियों के साथ अनुबंध भी किया था। लेकिन तालिबान की सरकार वापस आने के बाद उनमें से कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर शरण ले ली।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version