Sunday, March 22

Jasprit Bumrah के साथ दो अन्य गेंदबाज भी नवंबर महीने के ICC Player Of The Month Award के लिए नामित हुए हैं।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नवम्बर महीने में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए नवम्बर महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए नामित किया गया है। भारतीय तेज गेंदबाज का लक्ष्य अपना दूसरा आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड जीतना है।

बुमराह के अलावा, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ और दक्षिण अफ्रीका के बॉलिंग ऑलराउंडर मार्को यांसिन भी अलग-अलग फॉर्मेट में अच्छे प्रदर्शन के लिए नामित किए गए हैं।

बुमराह को पर्थ में पहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की 295 रनों की जीत में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट लेने के लिए नामांकित किया गया है, जहां उन्होंने रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका भी निभाई थी।

Jasprit Bumrah Nominated For ICC Player Of The Month 
Jasprit Bumrah Nominated For ICC Player Of The Month Award

उन्होंने पहली पारी में 5/30 का शानदार प्रदर्शन करके भारत को 46 रन की बढ़त दिलाई। इसके बाद बुमराह ने दूसरी पारी में 3-42 के शानदार प्रदर्शन से भारत की बेहतरीन जीत सुनिश्चित की और अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीदों को ज़िंदा रखा।

दूसरी ओर, यांसिन अप्रैल 2022 में केशव महाराज के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले दक्षिण अफ़्रीकी बनने की दौड़ में हैं, जिसकी बदौलत प्रोटियाज़ को टी20 अन्तर्राष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में सफलता मिली है। पिछले महीने भारत के खिलाफ गेंद से विकेट लेने के अलावा, उन्होंने सिर्फ़ 17 गेंदों पर 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालाँकि, वह इस बल्लेबाजी से सेंचुरियन में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

Marco Jansen Nominated For ICC Player Of The Month 
Marco Jansen Nominated For ICC Player Of The Month Award

यांसिन टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और  श्रीलंकाई टीम को ध्वस्त करते हुए मैच में 11 विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में मात्र 41 गेंदें फेंकते हुए 13 रन देकर 7 विकेट झटके थे। उनके इस प्रदर्शन के चलते दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में प्रवेश की संभावना भी बढ़ गई।

इस बीच, राउफ ने पाकिस्तान के लिए छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलते हुए अपने बेहतरीन फॉर्म में वापसी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत मेलबर्न में तीन विकेट चटकाकर की और सीरीज बराबर करने के लिए अहम पांच विकेट चटकाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया।

Haris Rauf Nominated For ICC Player Of The Month 
Haris Rauf Nominated For ICC Player Of The Month Award

पर्थ में सीरीज के निर्णायक मैच में राउफ ने दो और विकेट लिए और पांच की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लेकर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज जीती।

राउफ ने इसके बाद टी20 सीरीज में भी अपना फॉर्म जारी रखा और दूसरे मैच में चार विकेट सहित कुल पांच विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने जिम्बाब्वे के वनडे दौरे पर भी तीन विकेट लिए। इस तरह, उन्होंने नवंबर में पाकिस्तान के लिए सभी प्रारूपों में 18 शिकार किए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version