Thursday, June 18

भारतीय संगीत प्रेमियों के लिए 12 अप्रैल बेहद दुखभरा दिन रहा। मशहूर गायिका आशा भोसले के 92 वर्ष की उम्र में निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। बताया गया कि 11 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर फैलते ही न सिर्फ संगीत जगत, बल्कि क्रिकेट दुनिया में भी शोक की लहर दौड़ गई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, जिन्हें उनका करीबी माना जाता था, ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया।

दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद दुखद

सचिन तेंदुलकर ने X पर लिखा “जो आशा भोसले को अपनी बड़ी बहन जैसा मानते थे, ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा कि आज का दिन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए बेहद दुखद है। उनके लिए आशा ताई परिवार का अहम हिस्सा थीं। सचिन ने कहा कि इस वक्त उनके दिल में जो दर्द है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है कभी दिल पूरी तरह खामोश हो जाता है, तो कभी उनकी अनगिनत धुनों की यादों में खो जाता है। उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे समय थम सा गया हो। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आशा ताई अपने अमर गीतों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगी। अंत में उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारे जीवन को प्यार, गरिमा और यादगार संगीत से भर दिया, और हम उन्हें शब्दों से कहीं ज्यादा याद करेंगे।”

आपकी आवाज ने करोड़ों दिलों को छुआ” – कोहली का भावुक संदेश

टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। कोहली ने कहा कि उनकी आवाज ने करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ है और वह हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। अंत में उन्होंने ‘ओम शांति’ कहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

आशा भोसले के निधन पर क्रिकेट जगत में शोक, सचिन तेंदुलकर का भावुक बयान

 

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version