इस वक्त सोशल मीडिया में #bycottmaldives की मुहिम छिड़ी हुई है। बता दें कि 4 जनवरी के दिन पीएम मोदी ने अरब सागर के समीप बसे लक्षद्वीप का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, वो भी अभी भी उन द्वीपों की खूबसूरती और वहां के लोगों की गर्मजोशी से अभिभूत हैं। इसके बाद उन्होंने वहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कहा कि, जो भी लोग एडवेंटर का शौक रखते हैं, लक्षद्वीप उनकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। पीएम मोदी की इस पोस्ट ने पड़ोसी देश मालदीव में हलचल मचा के रख दी। मालदीव के कुछ नेताओं ने इसके बाद भारत और पीएम मोदी के बारे में अपशब्द कहे और यही ये भारत में मालदीव के विरोध में आवाज बुलंद हो गई। इसके बाद कई बड़ी हस्तियों ने लक्षद्वीप के समर्थन में पोस्ट की और यहां पर घूमने के लिए जाने के सबसे आग्रह किया। इसी कड़ी में भारत के क्रिकेटर्स ने भी मोदी और लक्षद्वीप के समर्थन में अपनी-अपनी बात रखी।

मालदीव का यह कटाक्ष भारत के लिए अवसर- सहवाग

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत व पीएम मोदी के खिलाफ हो रही टिप्पणियों का सोशल मीडिया पर तीखा जवाब दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि, “चाहे वह उडुपी के खूबसूरत समुद्र तट हो, पोंडी में पैराडाइज बीच, अंडमान में नील और हैवलॉक, व हमारे देश भर में कई अन्य खूबसूरत समुद्र तट हो, भारत में बहुत सारे अनएक्सप्लोरड जगहें हैं जिनमें कुछ बुनियादी ढांचे के समर्थन के साथ बुहत अधिक संभावनाएं हैं। भारत को सभी आपदाओं को अवसर में बदलने के लिए जाना जाता है, और मालदीव के मंत्रियों द्वारा हमारे देश और हमारे पीएम पर यह कटाक्ष भारत के लिए महान अवसर है ताकि उन्हें पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने और हमारी अर्थव्यव्था को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा सके। कृपया अपनी पसंदीदा अनएक्सप्लोरड जगहों का नाम बताएं।”


मातृभूमि के बारे में ये टिप्पणियां निराशाजनक- इरफान पठान

इसके अलावा पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी लिखा कि, “जब मैं 15 साल का था तब से दुनिया भार की यात्रा कर रहा हूं। मैं जिस भी नए देश का दौरा करता हूं वह भारतीय होटलों और पर्यटन द्वारा दी जाने वाली असाधारण सेवा में मेरा विश्वास और मजबूत होता है। प्रत्येक देश की संस्कृति का सम्मान करते हुए, मेरी मातृभूमि के असाधारण आतिथ्य के बारे में नकारात्मक टिप्पणियां सुनना निराशाजनक है।”


वीरेंद्र सहवाग और इरफान पठान के अलावा मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा जैसे पूर्व क्रिकटरों ने भी अपना समर्थन दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि मालदीव के मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीन का करीबी माना जाता है। इसके अलावा जब वो चुनाव मैदान पर थे तब उन्होंने मालदीव में ‘इंडिया आउट’ जैसी मुहिम चलाई थी। इसके बाद जब वे सत्ता में आए तो उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए जिसके बाद भारत-मालदीव के संबंधों में खटास आई।

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, सम्मान के बाद कही ये बड़ी बात

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version