Tuesday, February 17

David Warner: After IPL, He Will Now Show His Talent in BBL, Has Said Goodbye to International Cricket

पिछले एक दशक में दुनिया के श्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक डेविड वार्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन अभी भी वह लीग क्रिकेट में पूरी तरह से सक्रिय हैं। 

दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक डेविड वार्नर ने अपनी कलात्मक और आक्रामक बल्लेबाजी के कारण अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद लीग क्रिकेट में अपनी अलग छाप छोड़ी है और आने वाले समय में यह खिलाड़ी और भी लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

David Warner: After IPL, He Will Now Show His Talent in BBL, Has Said Goodbye to International Cricket
David Warner

टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने टी20, वनडे वर्ल्ड कप 2024 के बाद वनडे और इसी साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। डेविड वार्नर (David Warner) चैंपियन ट्रॉफी 2025 खेलना चाहते थे लेकिन इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया तैयार नही है।  

बिग बैश लीग में खेलते नजर आएंगे David Warner

David Warner: After IPL, He Will Now Show His Talent in BBL, Has Said Goodbye to International Cricket
David Warner

डेविड वार्नर (David Warner) से जुड़ी बड़ी खबर यह है कि वे बिग बैश लीग 2024-25 में खेलते हुए नजर आएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जार्ज बेली ने वार्नर को राष्ट्रीय टीम में चैंपियन लीग के लिए शामिल करने से इंकार कर दिया था। इसलिए उनको बिग बैश लीग में शामिल होने की शंका थी लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि वे ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

वार्नर ने सिडनी थंडर के साथ 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है। साल 2011 के बाद वे पहली बार टीम के लिए पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।       

David Warner: IPL में किस टीम से जुड़ेंगे?

David Warner: After IPL, He Will Now Show His Talent in BBL, Has Said Goodbye to International Cricket
David Warner

डेविड वार्नर आईपीएल में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, लेकिन पूरी संभावना है कि अगले सीजन से पहले डीसी उन्हें रिलीज कर देगी। ऐसे में वार्नर को मेगा नीलामी में जाना होगा। मौजूदा वक्त में वार्नर जिस फॉर्म में हैं उसे देखते हुए  कोई न कोई टीम उन्हें खरीद ही लेगी।

यह देखना दिलचस्प होगा कि, कौन सी टीम उन्हें कितनी राशि में खरीदती है। आईपीएल में वार्नर का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने इस दौरान 184 मुकाबले खेलते हुए 4 शतक और 62 अर्धशतक जड़े हैं साथ ही उन्होंने कुल 6565 रन भी  बनाए हैं।   

यह भी पढ़ें:- Karun Nair: करुण नायर के तूफान में उड़ गई मैंगलोर की टीम, मात्र इतने गेंदों में ठोक दिया शतक

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version