IND vs SL: भारत महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच इस समय 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके शुरुआती 2 मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इसके बाद अब सीरीज का तीसरा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज 26 दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं इस मैच को जीतकर भारतीय टीम इस सीरीज को भी जीतना चाहेगी। इसके अलावा इस मैच में भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के पास एक बड़ा कीर्तिमान रचने का मौका भी रहेगा।

दीप्ति शर्मा बनेंगी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय :-

इसके अलावा भारत की स्टार महिला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच नहीं खेली थीं। लेकिन अब इस तीसरे मैच में अगर उनको मौका मिलता है तो वह गेंदबाजी में एक बड़ा कीर्तिमान बना देंगी। क्यूंकि इस समय दीप्ति शर्मा टी20 इंटरनेशनल में कुल 148 विकेट हासिल कर चुकी हैं।

Deepti Sharma
Deepti Sharma

अब अगर वह सिर्फ 2 विकेट और ले लेती हैं तो भारतीय महिला और पुरुष दोनों में टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय महिला टीम हो या फिर पुरुष टीम किसी ने भी अभी तक 150 विकेट नहीं लिए हैं। जबकि अभी तक महिला टी20 इंटरनेशनल में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेगन शुट्ट के नाम है। इस कंगारू महिला खिलाड़ी के नाम टी20 इंटरनेशनल में कुल 151 विकेट हैं।

Deepti Sharma
Deepti Sharma

इसके अलावा अब दीप्ति शर्मा के पास मेगन शुट्ट को भी पीछे छोड़ने का भी शानदार मौका रहेगा। इस बीच अगर वह श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 4 विकेट लेने में कामयाब हो जाती हैं तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन जाएंगी। क्यूंकि उन्होंने अभी तक कुल 130 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 18.99 की शानदार गेंदबाजी औसत से कुल 148 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने 6.11 की शानदार स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज :-

मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 151 विकेट

दीप्ति शर्मा (भारत) – 148 विकेट

हेनरिएट इशिम्वे (रवांडा) – 144 विकेट

निदा दार (पाकिस्तान) – 144 विकेट

सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – 142 विकेट

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version