Christmas 2025: बीते दिन 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का जश्न मनाया गया था। इसके चलते हुए भारतीय क्रिकेटर भी इससे पीछे नहीं रहें हैं। जबकि इस दौरान अभी टीम इंडिया कोई भी मैच नहीं खेल रही है। तभी तो अब ऐसे में सभी खिलाड़ियों ने छुट्टी पर रहकर अपने-अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलीब्रेट किया था। जबकि इस बार कुछ खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर की थी। तभी तो दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और संजू सैमसन से लेकर भारतीय महिला क्रिकेटरों ने भी अपने क्रिसमस सेलीब्रेट के पोस्ट शेयर किए थे।
विराट कोहनी ने फैंस को किया क्रिसमस विश :-

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों भारत में हैं और विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं। विराट कोहली इस घरेलु टूर्नामेंट में 2 मैच खेलेंगे। इसमें से वह एक मैच खेल भी चुके हैं। वहीं इस पहले मैच में उन्होंने 101 गेंदों पर 131 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद अब विराट ने क्रिसमस पर अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर फैंस को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी। इस बीच उन्होंने अपने सभी फैंस के लिए एक खास मैसेज लिखा है।
Virat Kohli wishing everyone 'Merry Christmas' 🎅 🎄 ❤️ pic.twitter.com/XE0bX35FHI
— Indian Cricket Team (@TeamIndia_in) December 25, 2025
संजू सैमसन ने भी दी क्रिसमस की शुभकामनाएं :- इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी सोशल मीडिया पर अपने सभी फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर किया है। इसमें वो सांता क्लॉज की तरह लाल टोपी पहने नजर आ रहे हैं।
Sanju Samson instagram Story For the Happy Christmas pic.twitter.com/KWdTRmJTlg
— Sahil Singhadiya (@SahilSinghadiya) December 24, 2025
जेमिमा रोड्रीग्स और स्मृति मंधाना ने भी मनाया क्रिसमस :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रीग्स ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया और फैंस के साथ खुशियां बाटीं हैं। इसमें उनके साथ स्मृति मंधाना भी नजर आ रही हैं। वहीं इस फोटो में उन्होंने सांता क्लॉज वाली टोपी पहनी है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि उन्हें घर से दूर रहकर भी घर जैसा अहसास हुआ है।
युवराज सिंह और सुरेश रैना ने भी मनाया क्रिसमस :-
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह ने अपनी वाइफ हेजल कीच और बच्चों के साथ क्रिसमस की फोटो शेयर की है। जबकि इस दौरान क्रिसमस के इस खास मौके पर सुरेश रैना ने भी सभी फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
Yuvraj Singh celebrating Christmas Day with his family.🎄🌟#yuvrajsingh #MerryChristmas #Christmas pic.twitter.com/kr1RiqQFu6
— Cricket Sangrah (@CricketSangrah) December 25, 2025
Wishing you a Christmas filled with love, laughter, and magic! May your heart be filled with joy and your home be filled with warmth. Merry Christmas! 🎁❤️ #ChristmasMagic #HolidayCheers
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) December 25, 2025
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







