Wednesday, February 11

Delhi Premier League 2024: दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 (Delhi Premier League 2024) में 29 अगस्त को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 7 विकेट से हराया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी गेंद पर इस मैच का नतीजा निकला। यह मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा।

North Delhi Strikers defeated West Delhi Lions
image source : X

बाद में इस मुकाबले को केवल सात – सात ओवर का ही कराया गया। इस मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी के निर्धारित 7 ओवर में 7 विकेट खोकर 87 रन बनाए। वहीं इन रनों के जवाब में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने भी केवल 6.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना दिए।

Delhi Premier League 2024 वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत रही खराब :-

इस मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत खराब रही। क्यूंकि केवल 12 के स्‍कोर पर टीम को पहला झटका लगा। टीम का पहला विकेट अंकित कुमार के रूप में गिरा। अंकित कुमार ने 5 गेंदों पर 8 रन बनाए। फिर इसके बाद इसी स्कोर पर ही टीम का दूसरा विकेट भी गिर गया। इस बार टीम के बल्लेबाज कृष यादव गोल्‍डन डक का शिकार हुए।

North Delhi Strikers defeated West Delhi Lions
image source : X

इसके बाद वेस्ट दिल्ली लायंस के बल्लेबाज देव लाकड़ा भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इस मुकाबले में वह केवल 1 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद फिर टीम के कप्तान रितिक शौकीन भी केवल 1 रन के स्‍कोर पर आउट होकर ही पवेलियन लौट गए। इसके अलावा टीम के बल्लेबाज एकांश डोबाल ने 12 गेंदों पर 19 रन, तिशांत डाबला ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए।

North Delhi Strikers defeated West Delhi Lions
image source : X

वहीं इस मुकाबले में टीम के बल्लेबाज दीपक पुनिया का खाता तक नहीं खुला। वहीं बल्लेबाज अनमोल शर्मा 11 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं इस मुकाबले में खेलते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के गेंदबाज अनिरुद्ध चौधरी, सुयश शर्मा और अमन भारती ने दो – दो बल्लेबाजों को आउट किया।

Delhi Premier League 2024 यजस शर्मा ने खेली तूफानी पारी :-

इस मुकाबले में पहले खेलते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम ने अपने पारी के निर्धारित 7 ओवर में कुल 7 विकेट खोकर 87 रन बनाए। जब इस लक्ष्य को बनाने के लिए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम मैदान में उतरी तो उनकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। क्यूंकि उनकी टीम को केवल 4 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया। पहला विकेट बल्लेबाज वैभव कांडपाल के रूप में गिरा। उन्होंने 2 गेंदों पर 4 रन बनाए।

North Delhi Strikers defeated West Delhi Lions
image source : X

इसके बाद फिर वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम का दूसरा विकेट 77 के स्‍कोर पर पर गिरा। इस दूसरे विकेट के रूप में बल्लेबाज सार्थक रंजन आउट हुए। उन्होंने इस मुकाबले में 14 रन बनाए। इस मुकाबले में बल्लेबाज यजस शर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने केवल 21 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्‍तान प्रांशु विजयरन 9 और यश डबास 1 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं इस मुकाबले में इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर रोहित यादव और नवदीप सैनी ने 1-1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें: अनुज रावत और सिमरजीत सिंह ने जड़े नाबाद शतक, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पुरानी दिल्ली-6 को 26 रन से हराया

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version