Sunday, February 1
MS Dhoni Net Worth: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके चलते हुए तमाम फैंस व क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने इस मौके पर उनको शुभकामनाएं दी है। क्यूंकि इस समय सोशल मीडिया पर माही जमकर ट्रेंड कर रहा है। वहीं इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के कीर्तिमानों की भी जमकर सराहना की जा रही है।
इस दौरान क्रिकेट में अपने योगदानों के चलते हुए वह भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा वह इतने बड़े सेलिब्रिटी होने के बावजूद दुनिया की चकाचौंध से दूर सादगी भरा जीवन बिताना पसंद करते हैं। इस दौरान भी उनकी नेट वर्थ करोड़ों में है। इसके अलावा माही के पास इस समय लग्जरी कार व बाइक की पूरी कलेक्शन मौजूद है।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं धोनी :-

इस बीच अगर रिपोर्ट्स की मानें तो एमएस धोनी की नेट वर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा वह इस समय भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। वहीं इस समय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर मौजूद हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2020 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
MS Dhoni
MS Dhoni
इसके बाद से वह केवल आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। वहीं अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी फ्रेंचाइजी सीएसके और विज्ञापनों के जरिए तगड़ी कमाई करते हैं। इस समय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उनको 4 करोड़ की फीस देती है।

काफी बड़े फार्महाउस में रहते हैं धोनी :-

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का रांची में स्थित फार्महाउस काफी मशहूर है। क्यूंकि यह करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी कीमत करीब 6 से 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें ही उनका आलीशान घर भी है। अपने इस फार्महाउस पर धोनी स्ट्रॉबेरी आदि की खेती भी करते हैं। इसी फार्म हाउस पर धोनी की लग्जरी कार व बाइक की कलेक्शन भी है।
MS Dhoni
MS Dhoni/Getty Images
इस समय गाड़ियों में उनके पास हमर एच2, ऑडी क्यू7, मित्सुबिशी पजेरो एसएफएक्स, लैंड रोवर फ्रीलैंडर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, फरारी 599 जीटीओ, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, निसान जोंगा, पोंटियाक फायरबर्ड ट्रांस एम, जीएमसी सिएरा, मर्सिडीज बेंज जीएलई, रोल्स रॉयस सिल्वर शैडो और हिंदुस्तान मोटर्स एम्बेसडर मौजूद है। जबकि उनकी बाइक की संख्या 70 के करीब है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version