Saturday, February 21

आज की तरीख में महेंद्र सिंह धोनी भारत में क्रिकेट के सबसे बड़ा चैहरा हैं। कई लोग उन्हें क्रिकेट की यूनिवर्सिटी कहकर पुकारते हैं। इसके पीछे का कारण उनका इस खेल के प्रति गजब का लगाव व इसके बारे में गहन ज्ञान होना है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आज के समय में क्रिकेट के जरिए महेंद्र सिंह धोनी ने जीतनी इज्जत हिंदुस्तान में कमाई है, शायद ही इतनी किसी और खिलाड़ी ने कमाई हो। भारत के लिए सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा ट्रॉफी देश के नाम की हैं। इसके अलावा अब वह आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी में आ गए हैं। इन दोनों ही कप्तानों ने अपनी-अपनी टीम के लिए पांच-पांच बार ट्रॉफी जीती है।

MS Dhoni
Photo Source: Twitter

आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में धोनी की कप्तानी में गुजरात टाइटंस को हराकर एक बार फिर से हर जगह इस टीम व इनके लीडर की चर्चा होने लगी है। इस सीजन के दौरान कई लोगों का मानना था कि धोनी का आईपीएल में ये आखिरी साल होने वाला है। कई बड़े देग्गज क्रिकेटरों व पत्रकारों ने इसके बारे में बात की थी। लेकिन धोनी की वो पूरानी आदत जिसमें वो अपनी बात से सभी का प्यार लुट लेते हैं, एक बार फिर से दिखाई दी। जीं, हा फाइनल मुकाबले को जीतने के बाद आखिर हर्षा भोगले ने धोनी से उनके रिटायरमेंट के बारे में सवाल पूछ ही लिया।

धोनी ने दिया ये कमाल का जवाब


धोनी को जब फाइनल मुकाबले के बाद ट्रॉपी उठाने के लिए बुलाया गया तो इस दौरान हर्षा भोगले ने धोनी से उनके संन्यास को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में धोनी ने कहा कि, “अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिए संन्यास लेने का ये सही समय है। मेरे लिए ये कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहतन करके लौटना, एक सत्र और खेलना कठिन है। शरीर को साथ देना होगा। चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, ये उनके लिए मेरा तोहफा होगा कि एक सत्र और खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाए हैं, मुझे भी उनके लिए कुछ करना चाहिए।”

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version