Saturday, February 21

अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच अगले महीने से वनडे सीरीज खेली जानी है। अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए पुष्टि भी कर दी है। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। वर्ल्ड कप के लिहाज ये सीरीज दोनों देशों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इस साल के वनडे विश्न कप भी होना है और ये श्रीलंका और अफगानिस्तान अपनी लय को प्राप्त करने की कोशिश करेंगी। ऐसे में सीरीज का फायदा दोनों ही एशियाई टीमों को मिलने वाला है।

इस दौरे पर बात करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा कि उनका इससे पहले उनका श्रीलंका दौरा शानदार रहा था। अब इस बार भी कुछ बेहतरीन मुकाबलों की उम्मीद कर रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम ने आखिरी बार 2022 में श्रीलंका का दौरा किया था। इस दौरान दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म किया था।

मैच का शेड्यूल 

पहला वनडे- 2 जून- 2023, (एमआरआईसीएस हंबनटोटा)

दूसरा वनडे- 4 जून- 2023, (एमआरआईसीएस हंबनटोटा)

तीसरा वनडे- 7 जून- 2023, (एमआरआईसीएस हंबनटोटा)

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version