Thursday, June 11

क्रिकेट की दुनिया की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एशेज सीरीज है। साल 2023 के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इसके मैच के शेड्यूल की घोषणा पहले ही कर दी थी। इस दौरान महिला व पुरुष दोनों के लिए इस घोषणा का ऐलान कर दिया गया था। इससे पहले इंग्लैंड की महिला और पुरुष टीम दोनों को ही ऑस्ट्रेलिया के साथ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस साल होने वाले एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम इस हार को भुलाकर जीत की ओर अग्रसर होना चाहेगी।


इस दौरान मेंस टीम की पांच मैचों की एशेज सीरीज होने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच 16 जून से खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच 27 जुलाई को होगा। आइए अब इस सीरीज के बारे में पूरा शेड्यूल जान लेते हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पुरुष एशेज सीरीज का शेड्यूल 

पहला टेस्ट- 16 से 20 जून- एजबेस्टन, बर्मिंघम

दूसरा टेस्ट- 28 जून से 2 जुलाई- लॉर्ड्स, लंदन

तीसरा टेस्ट- 6 से 10 जुलाई- हेडिंग्ले, लीड्स

चौथा टेस्ट- 19 से 23 जुलाई- ओल्ड ट्रैफर्ड- मैनचेस्टर

पांचवा टेस्ट- 27 से 31 जुलाई- द ओवल- लंदन

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला टेस्ट और टी-20 का शेड्यूल 

पहला टेस्ट- 22 से 26 जून- ट्रेंट ब्रिज- नार्टिंघम

पहला टी-20- 1 जुलाई- एजबेस्टन- बर्मिंघम

दूसरा टी-20- 5 जुलाई- द ओवल- लंदन

तीसरा टी-20- 8 जुलाई- लार्ड्स- लंदन

पहला वनडे- 12 जुलाई- काउंटी ग्राउंड- ब्रिस्टल

दूसरा वनडे- 16 जुलाई- द एसेज बाउल- साउथेम्प्टन

तीसरा वनडे- 18 जुलाई- काउंटी ग्राउंड- टुनटन

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version