Tuesday, June 16

इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) प्रो लीग के मैचों का आयोजन हो रहा है। भारतीय हॉकी टीम भी इसमें शिरकत कर रही है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के प्रो लीग में भारतीय टीम को शुक्रवार के दिन बेल्जियम से और शनिवार को ब्रिटेन से भिड़ना है। इसके बारें में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ने अपनी बात रखी है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि उनकी टीम आगे होने वाले मैचों के लिए अच्छे से तैयार है। इससे पहले हम साल 2017 में इंग्लैंड की धरती में खेलने के लिए आए थे। अब हमारा दो और तीन जून को मैच है। हम भारतीय फैंस से मैच में आने की अपील करते हैं। बतां दे, इंग्लैंड में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने टीम को रात्रीभोज दिया।

इसके आगे उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी का रवैया महत्वपूर्ण होता है। हरमनप्रीत सिंह के अलावा भारतीय टीम के गोलकीपर श्रीजेश ने कहा कि हमारी टीम बेहद प्रतिभाशाली है। हमारी टीम खिलाड़ियों को देश का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता है। बता दें, भारतीय हॉकी टीम वहां पर भारतीय उच्चायोग भारतीय टीम की मेहमानवाजी कर रही था। इस मौके पर भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने कहा कि भारतीय का स्वागत करना गर्व की बात है। हॉकी टीम एक ऐसा दल है जो भारत के हर हिस्से की नुमाइंदगी करता है। हांलाकि पंजाब का अतिरिक्त प्रतिनिधित्व होता है क्योंकि ये उन राज्यों में शामिल है, जहां पर हॉकी काफी लोकप्रिय है।
Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version