आईपीएल 2026 में आये दिन कोई न कोई न कोई रिकॉर्ड बनते रहते हैं और जब फील्ड पर विराट कोहली हो तो कीर्तिमान बनना तो वाजिब सी बात हैं। कोलकता नाईट राइडर्स के खिलाफ मैच में कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पीछे दुनिया के सबसे सफलतम कप्तान एमएस धोनी का नंबर आता हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस लीग में सबसे मज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट?

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक सभी सीजन खेले हैं और गिने चुने ही मैच मिस किए हैं। उन्होंने अपना पूरा करियर सिर्फ एक टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला था। आईपीएल में अब उनके नाम 279 मैच हो गए हैं।

इस दौरान कोहली ने लगभग एक दशक तक अपनी टीम की कप्तानी भी की थी। हालाँकि वो ख़िताब नहीं जीता पाए थे। विराट ने 279 मैचों में 9145 रन बनाए है।

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जेर्स की टीम से की थी। लेकिन उसके बाद साल 2011 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने ख़रीदा और उसके बाद तो उनका करियर पूरी तरह से बदल गया। न सिर्फ उनके प्रदर्शन में सुधार आया बल्कि वो अपनी टीम को 5 बार टाइटल जिताने में भी सफल रहे।

रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को इस लीग की सबसे सफल टीम में से एक बनाया था। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 279 मैचों में 7289 रन बनाए हैं। उनके नाम इस लीग में एक हैट्रिक भी दर्ज हैं जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही ली थी।

3. एमएस धोनी (MS Dhoni)

एमएस धोनी ने इस सीजन भले ही एक भी मैच न खेला हो लेकिन उसके बाद भी वो आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। कोहली और रोहित ने पिछले मैच में भी धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा था।

धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 टाइटल जिताये और 10 बार फाइनल भी खिलाया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भी टीम को न जाने कितने मैच जिताये। एमएस ने आईपीएल में 278 मैच खेलते हुए 5439 रन बनाए।

4. रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

रविंद्र जडेजा मॉडर्न डे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। उन्होंने IPL में चार अलग-अलग फ्रेंचाइज़ियों का प्रतिनिधित्व किया, और हर टीम के लिए मैच विनर साबित हुए। हालाँकि उन्होंने सबसे ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लिए खेला और उन्हें कई खिताब जिताने में मदद की।

जडेजा इस साल राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेल रहे हैं। क्योंकि आरआर और सीएसके ने ट्रेड किया था जिसमें जडेजा और सैम करन राजस्थान में और संजू सैमसन चेन्नई में आये थे। जडेजा ने अब तक आईपीएल में 265 मैच खेले हैं जिसमें 3450 रन बनाने के साथ साथ 178 विकेट भी चटकाए हैं।

5. दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik)

दिनेश कार्तिक आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने 6 अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधत्व किया और इस दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए केकेआर की कप्तानी भी संभाली थी।

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में 257 मैच खेले जिसमें 4842 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर के आखिरी सालों में बेंगलुरु की तरफ से खेला था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version