मुंबई इंडियंस को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलना हैं। लेकिन इस मैच में हार्दिक और सूर्या नहीं बल्कि यह खिलाड़ी कप्तानी करता हुआ नजर आएगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन खिलाड़ी पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तानी कर सकता हैं।
सूर्यकुमार यादव नहीं पहुंचे धर्मशाला
आपको बता दें, कि सूर्यकुमार यादव हाल ही में पिता बने हैं और उनके घर बच्ची ने जन्म लिया हैं। हालाँकि उन्होंने पिछले मैच खेला था और इस मैच के लिए भी उनके धर्मशाला के टिकट बुक थे लेकिन वो अभी वहां नहीं पहुंचे हैं। अब मैच शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी है। ऐसे में उनका इस मुकाबले में खेलना मुश्किल लग रहा हैं।
हार्दिकं पांड्या ने भी नहीं किया ट्रेवल
वहीँ मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने बताया था कि हार्दिक पांड्या को बैक स्पैज्म हैं इसलिए वो मुकाबले नहीं खेल रहे हैं। लेकिन वो कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस की जर्सी में प्रेक्टिस करते हुए दिखे थे और उसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी डाला था।
हालाँकि वो फिट हैं या नहीं इसकी जानकारी सिर्फ एमआई मैनेजमेंट को ही हैं। इस मैच के लिए हार्दिक के भी ट्रेवल टिकट बुक किए गए थे लेकिन वो वहां नहीं पहुंचे हैं और इस मैच में नहीं खेलते हुए दिखेंगे।
बुमराह या तिलक संभाल सकते हैं कप्तानी
वहीँ अब सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि कौन इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करता हुआ दिखाई देगा। एमआई के पास कप्तानी के दो विकल्प हैं। तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह। जसप्रीत बुमराह भारत के लिए कप्तानी कर चुके हैं और उनके पास अच्छा ख़ासा अनुभव भी हैं।
तिलक ने इमर्जिंग एशिया कप में कप्तानी की हुई हैं। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को यह निर्णय लेना हैं कि कौन इस मुकाबले में कप्तानी करें।
रोहित के कप्तानी करने का नहीं उठता हैं सवाल
रोहित शर्मा से पहले ही कप्तानी छीनी जा चुकी हैं ऐसे में उनके कप्तान बनने का सवाल ही नहीं उठता हैं। इसलिए इस मुकाबले में तिलक या बुमराह में से कोई कप्तानी कर सकता हैं।







