आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब महज कुछ दिन का समय बचा है। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 12 जून से शुरू होगा।

टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एडजबेस्टन में खेला जाएगा। इससे पहले आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए स्टार स्टेडेड कमेंटेटर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कौन से कमेंटेटर्स कमेंट्री का जिम्मा संभालेंगे?

यह रही विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कमेंटेटर्स की लिस्ट

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दिग्गज कमेंटेटर्स कमेंट्री का भार संभालते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट में नासिर हुसैन, इयान बिशप, दिनेश कार्तिक, मैथ्यू हेडन और ईसा गुहा कमेंट्री करती हुई नजर आएंगी।

इसके साथ ही मेल जोन्स, कार्लोस ब्रैथवेट, साइमन डुल, अंजुम चोपड़ा, वेदा कृष्णमूर्ति, केटी मार्टिन, स्टेसी-एन किंग, जूलिया प्राइस, सना मीर, टैश फ़ारंट, इयान स्मिथ, एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट, इसोबेल जॉयस, आकाश चोपड़ा, सबा करीम, किरण मोरे, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, रीमा मल्होत्रा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, नतालिया जर्मनोस, एलिसन मिशेल, कैस नायडू, एलन वॉकिन्स, रौनक कपूर, जतिन सप्रू, चार्ल्स डेगनॉल, अनंत त्यागी, जतिन सप्रू, मयंती लैंगर, भावना बालकृष्णन, स्वेधा बहल, तनय तिवारी, सुरेन सुंदरम, निधि दुगर शामिल हैं।

12 जून से होगी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होगी। पहले मैच में श्रीलंका और इंग्लैंड आमने सामने होंगी जबकि भारतीय टीम को अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को करनी है। भारत का पहला ही मुकाबला चोर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होना है। भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरेगी।

टीम इंडिया ने हरमन की कप्तानी में पिछले साल घर में विमेंस वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस बार उनका लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप जीतना होगा।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान है। जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version