ZIM vs SL: बीते दिन श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने काफी रोमांचक तरीके से जिम्बाब्वे को 7 रनों से हरा दिया है। लेकिन एक समय पर ऐसा लग रहा था कि जिम्बाब्वे की टीम इस मैच को जीत लेगी। इसके बाद फिर श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने हैट्रिक लेकर जिम्बाब्वे के इरादों पर पानी फेर दिया। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था।
इस मैच में पहले खेलते हुए श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम भी अपने 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन ही बना सकी। श्रीलंका की टीम के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा 4 विकेट दिलशान मदुशंका ने लिए। जबकि असिथ फर्नांडो ने भी 3 बल्लेबाजों को आउट किया।
ब्रेंडन टेलर हुए जीरो पर आउट :-
इस मैच में 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। क्यूंकि जिम्बाब्वे की टीम ने पहले ओवर की 4 गेंद पर ही बिना खाता खोले 2 विकेट गंवा दिए थे।

तब उनके सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट गोल्डन डक का शिकार बने। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए ब्रेंडन टेलर भी जीरो पर आउट हो गए। इसके अलावा उनकी 4 साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है। इसके बाद फिर तीसरे विकेट के लिए बेन कुरेन और सीन विलियम्स के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई।
आखिरी ओवर में चाहिए थे सिर्फ 10 रन :-
इसके बाद सीन विलियम्स 54 गेंद पर 57 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद ही 90 गेंद पर 70 रन की पारी खेल बेन कुरेन भी पवेलियन लौटे गए। इसके बाद अंत में सिकंदर रजा और टोनी मुनयोंगा ने एक अच्छी पारी खेली।

लेकिन उन दोनों की यह पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इसके बाद जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। लेकिन उस समय उनके हाथ में 5 विकेट भी थे और क्रीज पर 2 सेट बैट्समैन थे।
दिलशान मदुशंका ने ली शानदार हैट्रिक :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर सिकंदर रजा को आउट कर दिया। तब रजा 87 गेंद पर 92 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद उन्होंने इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की और श्रीलंका की टीम को 7 रनों से शानदार जीत दिला दी।
ऐसी रही थी श्रीलंका की बल्लेबाजी :-
इस मैच में टॉस हो हारने के बाद श्रीलंका की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। जबकि टॉस को जीतने के बाद जिम्बाब्वे की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट पर 298 रन बनाए। इस मैच में श्रीलंका के लिए पथुमनिसांका ने 76 रन और जनिथलियानागे ने 70 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद अन्य बल्लेबाज कामिंदूमेंडिस ने 57, कुशल मेंडिस 38 और सदीरासमरविक्रमा ने 35 रनों का योगदान दिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







