Friday, February 13

दुनिया में बहुत सारी ऐसी घटनाएं आपने जरूर देखी या सुनी होंगी, जिन्होंने अपने बूरे वक्त में बहुत संघर्ष किया।उसके बाद कई साल की बेजोड़ मेहनत के बाद उन्हें कामयाबी मिली। ये जानकर हमेशा दिल में ये बात जरूर आती है कि इतने मुश्किलों के बाद कैसे कोई कामयाब हो जाता है। इसी प्रकार से खेल जगत में भी ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके करियर में भी बहुत मुश्किल दौर आया और उस दौर से गुजरते हुए अपने आप को दोबारा बैकअप कर पाना शायद किसी के लिए आसान हो। आइये जानते हैं एक ऐसे भारतीय स्टार खिलाड़ी को जिसने अपने बूरे वक्त से लड़कर खुद के सपनों को साकार किया और आज भारत में सभी के दिलों में राज कर रहा है।

भावुक कर देने वाली है कहानी 

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी पहली शादी निकिता से की थी। बहुत दिनों तक कार्तिक और निकिता के बीच सम्बंध अच्छा चल रहा था, लेकिन कार्तिक के जीवन में अचानक एक ऐसा दौर आया की अब उनके जीवन में बुरा दौर आ चुका था। अब कार्तिक के जीवन हुआ कुछ ऐसा की कार्तिक की वाइफ निकिता ने दिनेश कार्तिक को धोखा देकर भारतीय खिलाड़ी मुरली विजय से शादी कर ली। दिनेश को अकेला छोड़ दिया। जिसके कारण  से दिनेश कार्तिक और निकिता के बीच संबंध बहुत ख़राब हो गए थे। जिसके बाद से दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और इनका बीच डाइवोर्स हो गया। कार्तिक को इस मुश्किल वक्त में निकलना जैसे असंभव सा लग रहा था कि तभी इनके जीवन ने एक नया मोड़ ले लिया। दिनेश कार्तिक के तलाक के कुछ दिनों बाद ही इनको एक लड़की से प्यार हो गया। आइये जानते कि दिनेश कार्तिक इस बार किसके प्यार में हो गए थे क्लीन बोल्ड ?

Dinesh Kartik and His Wife
फोटो आभार- सोशल मीडिया

दीपिका ने कार्तिक को संभाला

दिनेश कार्तिक अपने बूरे समय से गुजर ही रहे थे कि इनके लाइफ में एक और लड़की ने कदम रखा और कार्तिक को प्यार हो गया। दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की लव स्टोरी काफी ज्यादा फिल्मी है। पहली बार दोनों की मुलाकात एक जिम में हुई थी। बस वहीं से फिर दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में कब बदल गई इन दोनों को पता ही नहीं चला। आपको बता दें कि दीपिका पलीक्कल क्रिकेट नहीं देखती थी। उनको खेल में ज्यादा रुचि नहीं था। कार्तिक और दीपिका 2012 में एक दूसरे से टकराए थे। कुछ समय एक दूसरे के साथ समय बिताने के बाद इन्होने 2013 में सगाई कर ली। दिनेश कार्तिक और दीपिका ने 18 अगस्त 2015 में चेन्नई में एक दूसरे के बंधन में बंध गए और एक नई जिंदगी के सफर में निकल पड़े। 

बदल गयी कार्तिक की जिंदगी

दिनेश कार्तिक ने अपनी दूसरी शादी करने के बाद अपने करियर की फिर से ध्यान देना शुरू कर दिया। अपनी लगातार कड़ी मेहनत के दम पर अपनी लाइफ को फिर से एक नई उड़ान दी। बता दें कि आईपीएल 2024 में दिनेश कार्तिक आरसीबी की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। आईपीएल 2024 में उनका बल्ला खूब बोल रहा है और इसके पीछे का कारण की उन्होंने लगातार अपने बल्लेबाजी स्किल पर काम किया। पिछले कुछ सालों से कार्तिक अपने तूफानी बल्लेबाजी के दम पर सभी क्रिकेट फैंस के दिलो पर राज कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version