Thursday, February 19

Duleep Trophy: भारतीय घरेलू रेड बॉल टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) का आगाज 5 सितंबर से हो चुका है। इसके अलावा 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच घरेलू 2 मैच की टेस्ट सीरीज भी खेली जाने वाली है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का भी ऐलान किया है।

Duleep Trophy
image source : X

ये सभी भारतीय स्क्वाड के खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के पहले राउंड में खेले थे। लेकिन अब जैसे ही टीम की घोषणा हुई है तो इसके चलते हुए दलीप ट्रॉफी की टीमों में भारी बदलाव देखने को मिले है। इसी के चलते हुए अब इंडिया बी में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को जगह मिली है।

रिंकू सिंह की Duleep Trophy में एंट्री :-

अब जैसे ही भारतीय चयनकर्ताओं ने भारत बी के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को भारत की टीम में शामिल किया है तो उनकी जगह पर इस टीम में सुयश प्रभुदेसाई और रिंकू सिंह को शामिल किया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज यश दयाल को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

Rinku Singh
image source : X

उनके अलावा सरफराज खान को भी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा हिमांशु मंत्री (मध्य प्रदेश सीए) को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा सरफराज खान और यश दयाल इस बार इस दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के दूसरे दौर के मुकाबले को खेलेंगे।

Duleep Trophy इंडिया ए में भी हुए कई बदलाव :-

12 सितंबर से अनंतपुर में शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर के लिए भारतीय क्रिकेट की पुरुष चयन समिति ने टीमों में कई बदलाबों को घोषणा की है। इस बार भारत ए के कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव और आकाश दीप को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। तभी तो ये सभी भारतीय खिलाड़ी इस आगामी दौर में नहीं खेलेंगे।

Rishabh Pant
image source : X

इस बार भारतीय चयनकर्ताओं ने गिल की जगह प्रथम सिंह (रेलवे), केएल राहुल की जगह अक्षय वाडकर (विदर्भ सीए) और जुरेल की जगह एसके रशीद (आंध्र सीए) को टीम में शामिल किया है। इस बार बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी टीम में कुलदीप की जगह लेंगे। जबकि इस बार आकिब खान (यूपीसीए) टीम में आकाशदीप की जगह लेंगे। इसके अलावा इंडिया ए टीम की कप्तानी मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है।

Duleep Trophy अक्षर पटेल को निशांत संधु करेंगे रिप्लेस :-

akshar patel
image source : X

इस बार अक्षर पटेल को भी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद अब उनकी जगह पर निशांत सिंधु (हरियाणा क्रिकेट संघ) को टीम में शामिल किया जाएगा। वहीं तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे चोट के कारण दूसरे दौर से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह इंडिया ए के विदवथ कवरप्पा को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इंडिया सी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Duleep Trophy के दूसरे राउंड के लिए दलीप ट्रॉफी के अपडेटिड स्क्वाड :-

भारत ए टीम :- मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, एसके रशीद, शम्स मुलानी, आकिब खान

इंडिया बी टीम :- अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेट कीपर), सुयश प्रभुदेसाई, रिंकू सिंह, हिमांशु मंत्री (विकेट कीपर)

भारत डी टीम :- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायदे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, सारांश जैन, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, संजू सैमसन (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विदवथ कवरप्पा।

ये भी पढ़ें: पेरिस पैरालंपिक 2024 के पदक विजेताओं के लिए हुआ नकद पुरस्कार का एलान, जानें किसे कितनी मिलेगी इनामी राशि

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version