Wednesday, February 11

Dushmantha Chameera ruled out of SL vs IND T20 series due to injury

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के सभी मुकाबले पल्लेकेले में खेले जाएंगे। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) चोट के कारण 27 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जल्द ही उनके स्थान पर नए खिलाड़ी की घोषणा करेगा।

Dushmantha Chameera ruled out of SL vs IND T20 series due to injury
Dushmantha Chameera ruled out of SL vs IND T20 series due to injury/ CricTracker

अपनी तेज गति और बल्लेबाजों को सतह से दूर धकेलने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले 32 वर्षीय चमीरा ने श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 8.09 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 55 विकेट लिए हैं। चयनकर्ताओं ने हमेशा उन्हें टीम में जगह दी है, लेकिन 2022 के बाद से वे चोटों की समस्या से जूझ रहे हैं।

पिंडलियों की चोट के कारण एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर थे Dushmantha Chameera

Dushmantha Chameera ruled out of SL vs IND T20 series due to injury
Dushmantha Chameera ruled out of SL vs IND T20 series due to injury/ Cricbuzz

बता दें कि, साल 2022 में पिंडली की चोट के कारण दुष्मंता चमीरा को एशिया कप और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद कंधे की चोट के कारण उन्हें 2023 में एशिया कप से बाहर होना पड़ा और शुरुआत में उन्हें क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए नहीं चुना गया था। हालांकि ज़ बाद में उन्हें मथीशा पथिराना के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था।

क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण अफ़गानिस्तान और बांग्लादेश सीरीज से भी बाहर थे चमीरा

Dushmantha Chameera ruled out of SL vs IND T20 series due to injury
Dushmantha Chameera ruled out of SL vs IND T20 series due to injury/ ESPNCricinfo

इस साल की शुरुआत में क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण उन्हें अफ़गानिस्तान और बांग्लादेश की घरेलू सीरीज़ के बीच में ही बाहर होना पड़ा था। हाल ही में, हालांकि उन्हें पिछले महीने खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था, लेकिन उन्होंने एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

दुष्मंता किचमीरा ने हाल ही में संपन्न लंका प्रीमियर लीग 2024 (LPL 2024) के दौरान कैंडी फाल्कन्स के लिए पांच मैच खेला था, लेकिन बाद में चोटिल होने के चलते वह आखिरी मुकाबलों में नहीं खेल सके थे।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version