Friday, February 13

England team announced: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कमान युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को दी गई है। तभी तो बतौर नियमित कप्तान यह हैरी ब्रूक की पहली सीरीज भी होने वाली है। चैपिंयस ट्रॉफी 2025 के बाद जोस बटलर के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद ECB ने ब्रूक को सेफद गेंद क्रिकेट का कप्तान नियुक्त कर दिया है। चलिए जानते हैं इंग्लैंड की टीम में किसे मौका मिला और कौन बाहर हुआ है।

लियाम डॉसन की लंबे समय बाद हुई वापसी :-

इंग्लिश बल्लेबाज लियाम डॉसन की टी-20 टीम में काफी लंबे समय बाद वापसी हुई है। इसके अलावा टॉम हार्टले को वनडे टीम में विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में चुना गया है। इस बार टीम के तेज गेंदबाज आर्चर को टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई है।

England cricket team
England cricket team

जबकि इस घरेलु सीरीज के लिए लियाम लिविंगस्टोन को खराब फॉर्म के कारण दोनों टीमों से बाहर कर दिया गया है। इंग्लिश चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज कार्से पर भरोसा जताते हुए उनको दोनों सीरीज के लिए टीम में चुना है। इसके अलावा फिल सॉल्ट को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।

इंग्लैंड की वनडे और टी-20 सीरीज का कार्यक्रम :-

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 29 मई, दूसरा मैच 1 जून को और तीसरा मुकाबला 3 जून को खेला जाने वाला है। वहीं इसके बाद टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 जून, दूसरा 8 जून और तीसरा मैच 10 जून खेला जाएगा।

England cricket team
England cricket team

इसके अलावा इंग्लैंड की इन दोनों टीमों में चुने गए कुल 5 खिलाड़ी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। अभी आईपीएल दोबारा से खेला जाने वाला है। तभी तो अब ऐसे में सवाल है कि क्या ECB उन्हें छूट देगा या ये खिलाड़ी IPL छोड़कर वापस आ जाएंगे।

ये इंग्लिश खिलाडी खेल रहे है आईपीएल :-

England cricket team
England cricket team

इस मौजूदा समय में आईपीएल 2025 के सीजन में बटलर (गुजरात टाइटंस), आर्चर (राजस्थान रॉयल्स), विल जैक्स (मुंबई इंडियंस), फिलिप सॉल्ट और जैकब बेथेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की टीम की तरफ से खेल रहे हैं। तभी तो अब केवल फिल सॉल्ट को छोड़कर 4 अन्य खिलाड़ी वनडे और टी-20 दोनों टीमों का हिस्सा हैं।

वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम :-

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम : हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ।

टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम : हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक, साकिब महमूद, मैथ्यू पॉट्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ल्यूक वुड।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version