Thursday, February 12

England Team: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही इंग्लैंड की टीम (England Team) को तगड़ा झटका लगा है। क्यूंकि टीम के नियमित कप्तान जोस बटलर अब वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए है। जोस बटलर इस समय अपनी चोट से उभर नहीं कर पाए हैं। तभी तो अब उनकी गैरमौजूदगी में हैरी ब्रूक को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है।

England Team
image source : X

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तभी तो अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम (England Team) को एक बड़ा झटका लगा है।

England Team
image source : X

क्यूंकि अब इंग्लैंड की टीम के नियमित कप्तान जोस बटलर इंजरी की वजह से इस वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। बटलर की अनुपस्थिति में टी 20 में फिल साल्ट ने कप्तानी की थी। जबकि अब वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपना दूसरा कप्तान चुना है।

England Team लियाम लिविंगस्टोन को मिला वनडे स्क्वाड में मौका :-

इस बार अनुभवी ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को भी वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम (England Team) में शामिल किया गया है। इस अनुभवी अंग्रेज बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में काफी दमदार खेल दिखाया था।

Liam Livingstone
image source : X

अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि हैरी ब्रूक को पहली बार इंग्लैंड की क्रिकेट टीम (England Team) का कप्तान बना दिया गया है। इस बार युवा तेज गेंदबाज जोश हल को भी इस वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। क्यूंकि यह तेज गेंदबाज अभी अपनी चोट से उभर नहीं पाया है।

England Team अंडर-19 वर्ल्ड कप में कर चुके कप्तानी :-

Harry Brook
image source : X

इंग्लैंड की टीम (England Team) के लिए हैरी ब्रूक ने वनडे में साल 2023 में डेब्यू किया था। इस खिलाड़ी ने अभी तक कुल 15 वनडे मुकाबले ही खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए ब्रूक के बल्ले से कुल 407 रन निकले हैं। लेकिन उनके पास कप्तानी का अनुभव है। क्यूंकि इस अंग्रेज खिलाड़ी ने अपने देश के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी की है। इसके अलावा वह टी20 ब्लास्ट और द हंड्रेड में भी कप्तानी कर चुके हैं। तभी तो अब इंग्लैंड के सेलेक्टर्स ने उनपर कप्तानी का दाव खेला है।

England Team हैरी ब्रूक के करियर पर नजर :-

Harry Brook
image source : X

इस अंग्रेज खिलाड़ी ने साल 2022 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। हैरी ब्रूक ने अभी तक 18 टेस्ट में 5 शतक की मदद से 1558 रन बनाए है। इसके अलावा 15 वनडे में 3 अर्धशतक लगाते हुए 407 रन भी बनाए है। इसके अलावा उन्होंने 39 टी 20 में 3 अर्धशतक लगाते हुए 707 रन भी बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए England Team का स्क्वाड :-

हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, विल जैक, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ऑली स्टोन, रीस टॉप्ले, जॉन टर्नर।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल :-

पहला वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुरुवार 19 सितंबर 2024

दूसरा वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, शनिवार 21 सितंबर 2024

तीसरा वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मंगलवार 24 सितंबर

चौथा वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, शुक्रवार 27 सितंबर

5वां वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, रविवार 29 सितंबर

ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने बाएं हाथ में फ्रैक्चर के साथ लिया था डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा, खुद किया खुलासा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version