इस वक्त भारत में आईपीएल (IPL) 2024 चल रहा है और फैंस इसका जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। इसके तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप (T20 WC) 2024 का आयोजन होने वाला है। क्रिकेट के इस कुंभ में दुनिया की 20 टीमें शामिल होंगी। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की होगी। इन सब के बाद अब स्टार स्पोर्ट्स ने 9 जून को होने वाले भारत पाकिस्तान के मुकाबले का प्रोमों भी जारी कर दिया है। इस प्रोमो के सामने आने के बाद दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है।

Star Sports ने जारी किया प्रोमो

मुख्य रूप से क्रिकेट को प्रसारित करने वाला चैनल स्टार स्पोर्ट्स ने जो प्रोमो जारी किया है, उसमें भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच खेले गए मैच को दिखाया गया है। इस वीडियो में भारत-पाकिस्तान के बीच साल 2007 के फाइलन मुकाबले को मुख्य रूप से दिखाया गया है। जिसमें धोनी, जोगिंदर शर्मा और पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अपरीदी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा साल पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के दृश्य भी दिखाए गए हैं।


फैंस इस मैच के उत्तसाहित

भारत-पाकिस्तान के इस मुकाबले में भारत में अभी से चर्चाओं का बाजार गर्म नजर आ रहा है। भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस 9 जून को अपनी-अपनी टीमों के जीत का दावा कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय टीम का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को होगा। ये मैच अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरी मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है। हांलाकि इस मेगा इवेंट के लिए अभी बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद टीम का ऐलान हो जाएगा।

टी20 WC 2024 में ये टीमें लेंगी हिस्सा

वेस्टइंडीज, अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया, युगांडा।

ये भी पढ़े: पंत ने लगाई लंबी छलांग, ओरेंज कैप की ठोकी अपनी दावेदारी

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version