कभी केन्या राष्ट्रीय टीम की गवर्निंग बॉडी ‘क्रिकेट केन्या’ अफ्रीकी खेल की दुनिया में उम्मीद की सबसे बड़ी किरण थी। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2003 में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने के बाद ऐसा लग रहा था कि केन्या की टीम क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएगी, लेकिन दो दशक बाद अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।
आज क्रिकेट केन्या की पहचान टूटे वादों, प्रशासनिक विवादों और भ्रष्टाचार से जुड़ी कहानियों से हो चुकी है। इस रिपोर्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि क्रिकेट केन्या ने कैसे खुद अपनी नींव खोद दी और अब किस तरह से खिलाड़ियों और फैंस का भरोसा उनसे पूरी तरह से टूटने लगा है।
क्रिकेट केन्या का उदय और पतन
वर्ल्ड कप 2023 में स्टीव टिकोलो और थॉमस ओडोयो की कप्तानी में केन्या की टीम ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। टेस्ट दर्जा न रखने वाली यह टीम उस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंची और इतिहास रच दिया था। वह वर्ल्ड कप इतिहास की पहली ऐसी एसोसिएट टीम बनी थी, जिसने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। यह उपलब्धि अफ्रीका के लिए क्रिकेट में नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाली थी।
लेकिन उस ऊंचाई को आधार बनाकर आगे बढ़ने के बजाय, क्रिकेट केन्या ने गलत फैसलों, आपसी राजनीति और प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण अपनी साख खो दी। आज वही संस्था बार-बार विवादों और घोटालों में घिरी हुई है।
केन्या ब्लास्टर लीग अधूरा छोड़ने पर हुआ बड़ा विवाद
अगस्त 2024 में क्रिकेट केन्या ने एसए इवेंट वर्क्स (SA Event Worx) के साथ मिलकर केन्या ब्लास्टर लीग (KBL) शुरू करने का ऐलान किया था। इस फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग को भारत में होने वाले IPL की तर्ज पर बनाया जा रहा था। इसके साथ ही, बोर्ड की तरफ से वादा भी किया गया था कि यह लीग स्थानीय खिलाड़ियों को मंच देगा और क्रिकेट को नई दिशा देगा।
SA Event Worx के CEO हेमंत शर्मा और केन्या क्रिकेट के उस समय के चेयरमैन मनोज पटेल ने मिलकर इसे लॉन्च किया था। उन्होंने मई 2025 के आसपास के समय में केन्या ब्लास्टर लीग शुरू करने की योजना भी बनाई थी। इस लीग का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए मीडिया कवरेज हुआ, उम्मीदें जगीं, लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद क्रिकेट केन्या ने पलटी मार दी और कहा कि उसने इस लीग को कभी मंजूरी ही नहीं दी थी।
इससे SA Event Worx को भारी वित्तीय और साख का नुकसान हुआ और मामला कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया। क्रिकेट केन्या के अध्यक्ष मनोज पटेल को भी पद से हटा दिया गया। यह घटना केन्या क्रिकेट के लिए बड़ा झटका साबित हुई।
CKT20 लीग के नाम पर क्रिकेट केन्या ने फिर से दोहराई गलती
अभी तक KBL का विवाद शांत नहीं हुआ था, कि क्रिकेट केन्या ने फिर वही गलती फिर से दोहराई। उन्होंने 2025 में AOS स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स (दुबई और भारत की कंपनी) के साथ क्रिकेट केन्या T20 लीग (CKT20) का ऐलान किया।
इसी के साथ, पांच साल में 2 मिलियन डॉलर के निवेश का वादा भी हुआ। इसके लिए वर्ल्ड कप 2003 में केन्या टीम के सदस्य रहे दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। इसको ध्यान में रखते हुए स्थानीय और विदेशी खिलाड़ी अपनी तैयारियां करने लगे और देशभर में CKT20 को लेकर उत्साह भी बढ़ने लगा। लेकिन इसकी शुरुआत से ठीक पहले क्रिकेट केन्या ने इस लीग से भी अपना हाथ झाड़ लिया।
सीईओ रोनाल्ड बुकुसी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यह इवेंट बोर्ड से मंजूर नहीं है और हितधारकों को इससे दूर रहना चाहिए। जबकि सार्वजनिक दस्तावेज़ और समझौते साफ दिखा रहे थे कि बोर्ड इसमें पूरी तरह से शामिल था। इसकी वजह से खिलाड़ियों, निवेशकों और फैंस को एक बार फिर से धोखा मिला और देश में क्रिकेट की साख और भी गिर गई।
कोचिंग विवाद और क्रिकेट केन्या की आंतरिक राजनीति
क्रिकेट केन्या की मुश्किलें सिर्फ लीग तक ही सीमित नहीं रहीं। अगस्त 2024 में पूर्व भारतीय खिलाड़ी डोडा गणेश को मुख्य कोच नियुक्त किया गया, लेकिन एक महीने बाद उन्हें “प्रक्रियागत गड़बड़ी” के नाम पर हटा दिया गया। बार-बार होने वाली कोचिंग बदलावों और राजनीतिक खींचतान ने बोर्ड की पेशेवर साख को नुकसान पहुंचाया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी।
क्रिकेट केन्या की गिरती साख का हो रहा है गंभीर असर
हाल में क्रिकेट केन्या द्वारा की गई वित्तीय गड़बड़ी की घटनाओं का असर सीधा और गंभीर रहा है। इससे स्पॉन्सर और निवेशकों का भरोसा टूट रहा है और अब वे क्रिकेट केन्या के साथ जुड़ने से बच रहे हैं। इसके अलावा, अस्थिर फंडिंग और अव्यवस्था के कारण पुरुष और महिला टीमों का प्रदर्शन भी लगातार गिरा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केन्या एक उदाहरण बन गया है कि कैसे भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन किसी उभरती टीम को बर्बाद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसका असर खिलाड़ियों पर भी पड़ा है, क्योंकि इसके चलते युवाओं के करियर और कमाई के मौके उनसे छिन गए। इन रवैयों को देखकर अब फैंस का गुस्सा भी फूट रहा है और लोग खुलेआम बोर्ड को क्रिकेट का स्तर खराब करने का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
जहां स्थानीय मीडिया अक्सर इन विवादों को छोटा करके पेश करता है, वहीं खिलाड़ी और फैंस खुलकर बोर्ड की आलोचना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अब केन्या का नाम एक चेतावनी के रूप में लिया जाता है और कोई बड़ा बोर्ड उनकी मदद करने से हिचक रहा है।
क्या है आगे का रास्ता?
केन्या में युवा खिलाड़ियों के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन उन्हें छोटे ही स्तर पर रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अगर बोर्ड में पारदर्शिता, फ्री ऑडिट और जमीनी स्तर पर निवेश नहीं हुआ तो 2003 की उपलब्धि सिर्फ याद बनकर रह जाएगी। लेकिन अगर सही सुधार हुए, तो अब भी उम्मीद बाकी है कि केन्या क्रिकेट अपनी खोई पहचान दोबारा हासिल कर सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. 2003 वर्ल्ड कप में केन्या ने कौन-सी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी?
उत्तर: 2003 वर्ल्ड कप में केन्या ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। यह उपलब्धि टेस्ट दर्जा न रखने वाली किसी भी टीम की पहली कामयाबी थी, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया।
प्रश्न 2. केन्या ब्लास्टर लीग (KBL) विवाद क्यों हुआ?
उत्तर: KBL को SA Event Worx और क्रिकेट केन्या ने मिलकर लॉन्च किया था, लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद क्रिकेट केन्या ने मुकरते हुए कहा कि उसने इस लीग को मंजूरी नहीं दी। इससे कानूनी विवाद शुरू हो गया और निवेशकों का भरोसा टूटा।
प्रश्न 3. CKT20 लीग का क्या हुआ?
उत्तर: AOS स्पोर्ट्स के साथ मिलकर CKT20 लीग का भव्य ऐलान हुआ था, लेकिन ठीक शुरुआत से पहले क्रिकेट केन्या ने खुद को इससे अलग कर लिया। इससे खिलाड़ियों, निवेशकों और फैंस को दोबारा धोखा मिला।
प्रश्न 4. डोडा गणेश को कोच पद से क्यों हटाया गया?
उत्तर: अगस्त 2024 में डोडा गणेश को कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन सिर्फ एक महीने बाद उन्हें “प्रक्रियागत गड़बड़ी” के नाम पर हटा दिया गया। इससे बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए।
प्रश्न 5. केन्या क्रिकेट को सुधारने के लिए क्या जरूरी है?
उत्तर: क्रिकेट केन्या को पारदर्शी प्रशासन, फ्री ऑडिट और जमीनी स्तर पर निवेश की जरूरत है। जब तक यह सुधार नहीं होंगे, देश के खिलाड़ियों और खेल की स्थिति में सुधार मुश्किल रहेगा।
Report Source: Exposing Cricket Kenya: Power, Corruption, And Lost Glory
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

