Saturday, March 21

बुधवार 11 अक्टूबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे विश्वकप 2023 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब इस मैच से पहले दिल्ली के स्टेडियम में कोहली के फैंस ने नवील-उल-हक की जमकर खिचाई की। गौरतलब है कि आईपीएल 2023 के एक मैच में कोहली और नवीन उल हक के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। अब इन सब के बाद कई मौके पर कोहली के फैंस नवीन उल हक के सामने कोहली-कोहली के नारे लगाते हुए दिखाई देते हैं। ठीक ऐसा ही दिल्ली में हुए भारत-अफगानिस्तान के मैच से पहले भी हुआ।

कोहली फैंस ने लिए जमकर मजे

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस मैच से पहले नवीन उल हक को देखकर कोहली-कोहली के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। दरअसल मैच से पहले भारत-और अफगानिस्तान की दोनों टीमें मैदान पर वार्म-अप कर रही थीं। इस दौरान जैसे ही फैंस की नजर नवीन-उल-हक पर पड़ी तो वो उन्हें चिढ़ाने लगे। हांलाकि इस पर नवीन उल हक की तरफ से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। लेकिन उन तक फैंस द्वारा लगाए जा रहे कोहली-कोहली के नारों की गूंज तो जरूर पहुंच रही थी। अब फैंस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान से पहले बीसीसीआई फैंस को दे सकता ये बड़ी खुशखबरी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version