Monday, March 23

करोड़ों उम्मीदों और अच्छी फॉर्म में होने के बावजूद टीम इंडिया विश्वकप 2023 के खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी। इस विश्वकप में ये भारत का 11वां मुकाबला था। इससे पहले भारतीय टीम ने लगातार 10 मैच जीते थे। लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद विश्वकप कप की तीसरी ट्रॉफी को जीतने का ख्वाब सिर्फ ख्वाब ही रह गया। विश्वकप के फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम और फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की कमी खली। इस मुकाबले में भारतीय टीम को मिली हार के बाद फैंस के उनके पूराने कैप्टन कूल माही की जमकर याद आई।

फाइनल मुकाबले में भारत की हार के बाद फैंस ने माही को सोशल मीडिया के जरिए बहुत मिस किया। फैंस का यह मानना है कि भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के बिना आईसीसी के विश्वकप में जीत दर्ज नहीं कर सकती है। गौरतलब है कि साल 2013 में भारतीय टीम ने साल 2013 में अपना आखिरी आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद से इस टीम ने बीते 10 सालों के अंदर कोई आईसीसी का कोई भी खिताब नहीं जीता है। साल 2013 के बाद भारतीय टीम कई बार आईसीसी इवेंट्स के सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंची, लेकिन एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर पाई।

आईसीसी विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले के ठीक बाद फैंस ने धोनी का एक पूराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया। इस वीडियो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कह रहे है कि, “कोई हमसे अच्छा खेलेगा, कोई आपसे अच्छा देखेगा।” अब इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस अपने-अपने तरीके से धोनी को याद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप जीतने के बाद मार्श ने की ऐसी हरकत…आप हो जाएंगे आगबबूला

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version