Saturday, February 14

वनडे विश्वकप 2023 के खिताब को आस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को खिताबी मुकाबले में शिकस्त देकर इसकी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही ODI विश्वकप की ट्रॉफी पर इस टीम ने छह बार कब्जा कर लिया है। ये टीम क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार विश्वकप की ट्रॉफी को जीता है। फाइनल मुकाबले में टीम ऑस्ट्रेलिया ने पहली गेंद से ही मैच में अपनी पकड़ बनाई हुई थी। जिसका नतीजा ये रहा कि उन्होंने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण देने के बाद मात्र 240 रन पर ढेर कर दिया। इस लक्ष्य को ट्रेविस हेड की 137 रनों की बदौलत टीम ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया। अब खिताब जीतने के बाद सोशल मीडिया पर उनके हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल मार्श की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

मार्श ने की ये हरकत

दुनिया में किसी भी खेल के खिलाड़ी के लिए किसी ट्रॉफी को जीतना काफी बड़ी कामयाबी मानी जाती है। ये ही कारण है कि एथलीट उस ट्रॉफी का काफी सम्मान करते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श ने इसके उलट एक शर्मनाक हरकत कर डाली। उन्होंने मैच के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने पैरों के नीचे रखकर फोटो खिचवाया। इसके बाद देखते ही देखते उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वारयल हो गई। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इस हरकत के लिए काफी लताड़ लगा रहे हैं और जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। किसी फैंस ने लिखा कि मार्श को ट्रॉफी की इज्जत करनी नहीं आती है तो किसी ने लिखा कि ये ऑस्ट्रेलिया की वनडे में आखिरी ट्रॉफी है।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद क्रिकेट के भगवान ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version