Saturday, February 14

19 नवंबर 2023 का दिन भारतीय क्रिकेट टीम और उसके फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। वनडे विश्वकप 2023 में लगातार दस मैच जीतने वाली धाकड़ टीम भारत को आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में शिकस्त दे दी। इससे पहले पांच बार वनडे विश्वकप के खिताब को अपने नाम करने वाली इस कंगारू टीम ने इसकी ट्रॉफी पर एक अंक का और इजाफा कर दिया। अब टीम ऑस्ट्रेलिया ने कुल छह बार ओडीआई विश्वकप को अपने नाम कर लिया है। इस टीम अपने पहले के दो मुकाबले हारने के बाद ऐसी वापसी की कि इसके बाद के 9 मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर साल 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

अगर बात करें भारतीय टीम की तो खिताबी मुकाबले से पहले सबको लग रहा था कि इनके पास तीसरी बार विश्वकप को अपने नाम करने का एकदम सही मौका है। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने भारतीय टीम को इस मुकाबले में शिकस्त दे दी। हार के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी और फैंस काफी भावुक नजर आए। यही कारण था कि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कई राजनेता भारतीय टीम का हौसला अफजाई करते हुए नजर आए। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी मैदान पर जाकर रोहित, विराट और शमी समेत कई खिलाड़ियों सांत्वना दी।

सचिन ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

वनडे विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद सचिन तेंदुलकर खुद मैदान पर गए। इस दौरान वो विराट कोहली, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी से बात करते हुए दिखे। तस्वीरों में देखा जा रहा था कि वो भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों को हिम्मद दे रहे हैं। एक तरफ जहां खिलाड़ी भावुक नजर आ रहे थे तो दूसरी तरफ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर उनके कंधे पर हाथ रखे उनका हौसला बढ़ा रहे थें। मैच के बाद सचिन ने टीम ऑस्ट्रेलिया को ट्वीट कर बधाई दी और भारतीय टीम की भी सराहना की।

ट्वीट करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि, “ऑस्ट्रेलिया को छठी बार विश्व कप जीतने के लिए बधाई। इतने बड़े मौके पर उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला। हार्ड लक टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में दाहाड़ने के बाद एक दिन खराब हार्टब्रेकिंग है। मैं खिलाड़ियों, फैंस और शुभचिंतकों के दर्द की कल्पना कर सकता हूं औ जानता हूं कि उन पर क्या गुजर रही होगी। हार खेल का हिस्सा है लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए अपना सब कुछ लगा दिया।”

ये भी पढ़ें: स्पोर्ट्स मेडिसिन में है बेहतरीन करियर, जानिए जरूरी बातें

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version