इस साल के आईसीसी वनडे विश्वकप 2023 में फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। एक तरफ जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया तो वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने भी दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। 19 नवंबर को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 विश्वकप कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वनडे विश्वकप के खिताब को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 बार अपने नाम किया है। अगर बात करें भारतीय टीम की तो उसने दो बार इस ट्रॉफी को देश के नाम किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नॉकआउट मैचों में अब तक का रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है। ये ही कारण है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के इस अहम मुकाबले में बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेगी। इतिहास भी गवाह है कि कगांरू टीम बड़े मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करती है।
नॉकआउट मैचों में कुल चार बार दी है शिकस्त
भारत ने अब तक आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में कुल चार बार मात दी है। इसमें से एक बार टी-20 में तो तीन बार वनडे मुकाबलों में शिकस्त दी है। इन सब के बावजूद ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़े मुकाबले में हराना बिल्कुल भी आसान का नहीं है। साल 1998 के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 44 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इसके दो साल के बाद 2000 में चैंपियनशिप के दौरान क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक बार फिर से भारत ने इस टीम को 20 रनों से मात दी थी। तीसरी बार टी-20 मुकाबले में और चौथी बार 2011 के विश्वकप में क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई।
हांलाकि भारतीय टीम इस बार के विश्वकप में शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है। अब तक उसने अपने सभी मैचों के बड़े अंतर से अपने नाम किया है। इन सब के बावजूद फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से सतर्क रहने की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें: ICC ने रचिन रवींद्र को दिया ये खास अवॉर्ड
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on







