Fastest Triple Centuries in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट को धैर्य और तकनीकी कौशल का खेल माना जाता है, लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने इस लंबे फॉर्मेट में तेजी से रन बनाकर सबको हैरान कर दिया है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने 100 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 300 रन पूरे किए हैं।
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के वियान मल्डर ने भी टेस्ट क्रिकेट में 300 रन बनाने की बड़ी उलब्धि हासिल की। उन्होंने 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से यह उपलब्धि हासिल की और सहवाग के बाद ऐसा कारनामा करने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज बन गए।
अब, आइए नज़र डालते हैं टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज तिहरे शतक लगाने वाले पांच बल्लेबाज़ों पर, जिन्होंने सबसे कम गेंदों में तिहरा शतक लगाने का कारनामा किया है।
ये हैं टेस्ट क्रिकेट में टॉप 5 सबसे तेज तिहरे शतक
5. 364 गेंद – वीरेंद्र सहवाग बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2004
वीरेंद्र सहवाग एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो बार तिहरा शतक लगाया है। उन्होंने 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 364 गेंदों में 300 रन पूरे किए थे। सहवाग ने इस पारी में 375 गेंदों पर 309 रन बनाए थे। इस पारी के बाद उन्हें ‘मुल्तान का सुल्तान’ कहा जाने लगा।
4. 362 गेंद – मैथ्यू हेडन बनाम ज़िम्बाब्वे, पर्थ, 2003
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन ने 2003 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ में 362 गेंदों में 300 रन पूरे किए। इस पारी में उन्होंने 437 गेंदों पर 380 रन बनाए थे, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी भी बल्लेबाज का दूसरा बेस्ट स्कोर है।
3. 310 गेंद – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, 2024
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 310 गेंदों में 300 रन बनाकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने इस पारी में 322 गेंदों पर 317 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 823/7 का स्कोर बनाकर पारी घोषित की थी। इस मुकाबले में इंग्लैंड को एक पारी और 47 रनों से जीत हासिल की थी।
2. 297 गेंद – वियान मल्डर बनाम ज़िम्बाब्वे, बुलावायो, 2025*
300 up for Wiaan Mulder! Absolutely incredible! 💯💯💯
A triple century that will go down in the history books 🇿🇦🏏.
A masterclass in concentration, technique, and sheer determination from the Proteas skipper 💪🔥. #WozaNawe pic.twitter.com/nyiXH353qR
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) July 7, 2025
2025 में दक्षिण अफ्रीका के वियान मल्डर ने बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहली पारी में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और सिर्फ 297 गेंदों में 300 रन पूरे कर लिए। वह इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर रहे थे और यह आर्टिकल लिखे जाने तक वह 323 गेंदों पर 346* रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।
1. 278 गेंद – वीरेंद्र सहवाग बनाम दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई, 2008
वीरेंद्र सहवाग का नाम आते ही तेज़ और आक्रामक बल्लेबाज़ी की याद आती है। उन्होंने 2008 में चेन्नई टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 278 गेंदों में 300 रन पूरे किए, जो आज भी टेस्ट इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक है। इस पारी में उन्होंने 304 गेंदों पर 319 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

